फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब इनकी सेहत की हर साल होगी जांच

Sat, 08 Nov 2014 10:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
देश के बच्चों के स्वास्थ्य जांच की जिम्मेदारी सरकार उठाने जा रही है। जन्म लेने वाले बच्चे से लेकर 18 साल तक के युवाओं के स्वास्थ्य की जांच हर महीने की जाएगी। इस साल हिमाचल प्रदेश के चार जिलों से इसकी शुरुआत की जा रही है। अगले साल प्रदेश भर के बच्चों के स्वास्थ्य की नियमित जांच शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन


केंद्र सरकार की योजना है कि शून्य से लेकर 18 साल तक युवाओं के स्वास्थ्य की जांच सरकारी स्तर पर की जाए। नेशनल हेल्थ मिशन के तहत आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य सब सेंटर और स्कूलों में बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। स्कूल हेल्थ योजना बंद करके सरकार राष्ट्रीय बाल सुरक्षा योजना लांच करने जा रही है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने हिमाचल प्रदेश सरकार को निर्देश दिए हैं कि इस साल प्रदेश के 30 फीसदी जिलों में हर हाल में राष्ट्रीय बाल सुरक्षा योजना को लागू कर दिया जाए। इसके तहत प्रदेश में योजना को लागू करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कौल सिंह ठाकुर के शिमला आते ही चार जिलों के नामों को फाइनल कर दिया जाएगा। इसके बाद इस योजना को शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मिले निर्देश के तहत प्रदेश के चार जिलों में राष्ट्रीय बाल सुरक्षा योजना लागू करने की तैयारी की जा रही है।
-विनीत चौधरी, अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें