फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला में इस दिन लगेंगे परिवार नियोजन कैंप

Sat, 04 Oct 2014 04:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला शिमला के विभिन्न क्षेत्रों में 10 से 30 अक्तूबर के मध्य परिवार नियोजन शिविरों का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी दलीप सिंह कंवर ने बताया कि 10 और 24 अक्तूबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रोहडू में शिविर लगाया जाएगा।
विज्ञापन


17 अक्तूबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठियोग, 27 अक्तूबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नेरवा, 28 अक्तूबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुन्गा, 29 अक्तूबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटगढ़ में शिविर लगाए जाएंगे।

30 अक्तूबर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धामी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुमारसैन में परिवार नियोजन शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि रामपुर अस्पताल में प्रत्येक शनिवार तथा दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल रिपन में प्रत्येक बुधवार व शुक्रवार को शिविर आयोजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परिवार नियोजन से संबधित जांच व परामर्श का कार्य इस शिविर में किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें