फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: मूकबधिर कर्मी के यौन उत्पीड़न मामले में मुख्याध्यापक और चौकीदार गिरफ्तार

Sat, 30 Mar 2024 07:23 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ददाहू (सिरमौर)

सार

 सिरमौर जिले की एक पाठशाला में मूकबधिर महिला कर्मचारी के यौन उत्पीड़न के आरोप में मुख्याध्यापक और चौकीदार को गिरफ्तार किया गया है।
 
विज्ञापन
आरोपी गिफ्तार(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले की एक पाठशाला में मूकबधिर महिला कर्मचारी के यौन उत्पीड़न के आरोप में मुख्याध्यापक और चौकीदार को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार घटना बीते फरवरी की है। पीड़िता बोल और सुन नहीं सकती है। लिहाजा बयान कलमबद्ध करने के लिए पुलिस एक्सपर्ट की मदद ले रही है। फिलहाल पुलिस ने माध्यमिक विद्यालय के मुख्याध्यापक और चौकीदार को गिरफ्तार कर लिया है। बीते शुक्रवार को उच्च न्यायालय ने आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका को रद्द कर दिया है।

विज्ञापन


पीड़िता स्कूल में मल्टी टास्क वर्कर (एमटीडब्ल्यू) के पद पर कार्यरत है। पीड़िता के परिजनों ने इस बारे में उपायुक्त को शिकायत सौंपी थी। उपायुक्त के आदेशों के बाद पुलिस ने 24 फरवरी को दुष्कर्म का मामला दर्ज किया था, लेकिन आरोपियों ने उच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर कर दी थी। जमानत याचिका रद्द होते ही संगड़ाह पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी संगड़ाह मुकेश डढवाल ने पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने कर लिया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। उधर, शिक्षा विभाग भी अपने स्तर पर कार्रवाई करने में जुट गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें