फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा हेड कांस्टेबल, एसपी के निर्देश पर ऐसे बिछाया जाल

Sun, 14 Jan 2018 12:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नाहन/कालाअंब
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला सिरमौर के एसपी रोहित मालपानी खाकी पर दाग बर्दाश्त नहीं करने वाले। ऐसे खाकी वर्दी दारियों पर शिकंजा कसा जा रहा है। ताजा घटनाक्रम में एसपी रोहित मालपानी के निर्देशानुसार पुलिस की टीम ने यातायात चेकिंग के दौरान वाहन चालकों से रिश्वत लेने वाले हेड कांस्टेबल को रंगे हाथ दबोचा।

विज्ञापन


विजिलेंस की तर्ज पर पुलिस टीम ने ऐसा जाल बिछाया कि अपने ही विभाग का कर्मचारी रंगे हाथ पकड़ा गया। पुलिस ने उससे रिश्वत में लिए सौ रुपये भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कालाअंब थाना में तैनात हेड कांस्टेबल मोहम्मद खालिद के रिश्वत लेने की शिकायतें मिल रही थीं।

उस पर यातायात चेकिंग के दौरान वाहन चालकों से पैसे लेने के आरोप थे। करीब एक महीने से पुलिस के आला अधिकारियों की उस पर कड़ी नजर थी। पुलिस ने सुनियोजित तरीके से आरोपी को दबोचने के लिए जाल बिछाया। विजिलेंस की तर्ज पर इस कार्रवाई के लिए एसडीएम कार्यालय के दो कर्मचारियों को बतौर गवाह शामिल किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दाग लगाने वालों पर कसा शिकंजा

एएसपी डॉ. मोनिका की अगुवाई में गठित टीम के दो सरकारी कर्मचारी, एसडीएम कार्यालय के दो गवाह और चार पुलिस कर्मी शामिल किए गए। नोटों के नंबर रिकॉर्ड में दर्ज कर बाकायदा उसमें पाउडर लगाया गया।

यातायात चेकिंग के दौरान मोहम्मद खालिद ने रिश्वत के तौर पर सौ रुपये लिए तो उसे गिरफ्तार किया गया। इसके बाद पूरी कार्रवाई की गई।

एसपी रोहित मालपानी ने बताया कि हेड कांस्टेबल को लेकर एक महीने से शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद पुलिस ने ही एक टीम बनाकर उसे रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। उसे अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। 

सिरमौर पुलिस ने खाकी पर दाग लगाने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कुछ दिन पहले पांवटा में पीवीआर बैन में ड्यूटी पर लगाए कर्मचारी नशे की हालत में पकड़े गए।

जबकि आधी रात को छापेमारी में नाहन थाना का एक कर्मचारी फोन का रिसीवर किनारे रखकर सोया हुआ पाया गया। अब रिश्वत लेते हुए हेड कांस्टेबल की गिरफ्तारी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें