फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा रोडवेज की बेकाबू बस ने कई गाड़ियों को रौंदा, एक की मौत

Tue, 11 Oct 2016 09:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रेक फेल होने से हरियाणा रोडवेज की बस ने सड़क पर बड़ा कोहराम मचाया। बेकाबू बस ने सड़क पर खड़ी कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में एक साल का बच्चा भी शामिल है।
विज्ञापन


यह हादसा हिमाचल के नाहन में हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हरियाणा रोडवेज की यह बस पांवटा से नाहन की ओर आ रही थी। दोपहर करीब एक बजे आसनदेवी मंदिर के पास अचानक चालक ने नियंत्रण खो दिया।

इससे बस ने सड़क किनारे खड़ी कई कारों को जोरदार टक्कर मार दी। इससे कई गाड़ियों के तो परखच्चे उड़ गए। इसमें कार सवार एक महिला की  मौके पर ही मौत हो गई जबकि 6 को गंभीर चोटें लगी हैं।
विज्ञापन


इन्हें स्‍थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इनमें से कुछेक की हालत नाजुक बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अब तक की जांच में सामने आया है कि ब्रेक फेल होने से यह हादसा हुआ।
विज्ञापन


हादसा इतना भयानक था कि बस में सवार लोगों की भी सांसें थम गई। हादसे का मंजर देख मौके पर मौजूद लोग सहम गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें