फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: हर्षवर्धन बोले- ऊना के हरोली में बल्क ड्रग पार्क में मूलभूत सुविधाओं पर खर्च किए जाएंगे 450 करोड़

Tue, 11 Apr 2023 10:41 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हरोली में बनने वाले बल्क ड्रग पार्क में मूलभूत सुविधाओं पर 450 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। मंगलवार को उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया है। 
विज्ञापन
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के हरोली में बनने वाले बल्क ड्रग पार्क में मूलभूत सुविधाओं पर 450 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। मंगलवार को उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया है। पार्क में 15 हजार लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि बल्क ड्रग पार्क के लिए 120 मेगावाट बिजली उपलब्ध कराने के लिए सरकार 312 करोड़ रुपये की राशि खर्च करेगी।

विज्ञापन


इसके अलावा पानी की सप्लाई पर  31 करोड़ रुपये की राशि का वहन किया जाएगा। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि बल्क ड्रग पार्क के लिए चयनित भूमि पर 12 ट्यूबवेल भी लगाए जाएंगे।  इसके अलावा सरकार की ओर सड़क भी उपलब्ध कराई जाएगी। भूमि अधिग्रहण पर 20 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते साल बल्क ड्रग पार्क का शिलान्यास किया था। इस दौरान बैठक में उद्योग  विभाग,  बिजली बोर्ड, जल शक्ति विभाग और लोक निर्माण  विभाग के आला अधिकारी भी उपस्थित थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें