फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टी-20 वर्ल्ड कप: बेंच पर ही नजर आईं हिमाचल से खेलने वाली हरलीन देओल

Sun, 08 Mar 2020 06:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
हरलीन देओल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी-20 महिला वर्ल्ड कप में एचपीसीए की खिलाड़ी हरलीन देओल बेंच में ही बैठ रहीं। हरलीन को प्रतियोगिता में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। लीग स्टेज से लेकर टीम इंडिया के फाइनल तक के सफर में हरलीन देओल बेंच में ही नजर आईं। भारतीय टीम ने प्रतियोगिता में कुल पांच खेले और फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों एकतरफा हार मिली। हरलीन देओल को एक भी मैच में मौका नहीं मिलने से उनके प्रशंसकों में निराशा रही।

विज्ञापन


हिमाचल टीम की अन्य खिलाड़ी भी इस उम्मीद में थीं कि हरलीन का खेल देखने का मौका मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया में ही खेली गई एक दिवसीय त्रिकोणीय सीरीज में हरलीन देओल को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। हरलीन के लिए खुशी की बात यही रहेगी कि वर्ल्ड कप की उपविजेता टीम की सदस्य रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें