फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना चुनाव व्यापार मंडल कार्यकारिणी की गठित, हरजीत मंगा बने अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
नाम वापसी के आखिरी दिन चारों गुटों के कारोबारियों ने बैठक कर सर्वसम्मति से एक पैनल पर बनाई सहमति
विज्ञापन

वर्तमान अध्यक्ष इंद्रजीत ने हरजीत के समर्थन में वापस लिया नाम
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में कारोबारियों के सबसे बड़े संगठन शिमला व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन बिना चुनाव के हो गया। नाम वापसी के आखिरी दिन चारों गुटों के कारोबारी नेताओं ने सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित कर ली।
यूनियन अध्यक्ष हरजीत मंगा शिमला व्यापार मंडल की कमान संभालेंगे। वर्तमान अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह के समर्थन देने के बाद बाकी दोनों गुटों के कारोबारी नेताओं ने लंबी बैठक के बाद हरजीत मंगा को अध्यक्ष बनाने पर सहमति दे दी। हालांकि, शिमला व्यापार मंडल की कार्यकारिणी में सदस्य बनाने के लिए तीनों गुटों के बीच देर शाम तक जोर आजमाइश चलती रही। पौने आठ बजे इस पर फैसला हो पाया। सभी गुटों से एक-एक कारोबारी को नई कार्यकारिणी में शामिल किया गया। इसमें कंवलजीत गुट के कारोबारी नेता अजय सरना व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष बनाए गए। इंद्रजीत गुट के नितिन सोहल महासचिव, संजीव ठाकुर के गुट से संदीप सूद को सह सचिव और राजकिशोर को कोषाध्यक्ष बनाया गया।
विज्ञापन

तीन साल का होगा कार्यकाल, चुनाव कमेटी भंग
शिमला व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का कार्यकाल तीन साल का होगा। नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही अश्वनी मिनोचा की अगुवाई वाली चुनाव कमेटी को भी भंग कर दिया गया। चुनाव कमेटी अध्यक्ष अश्वनी मिनोचा ने कहा कि नई कार्यकारिणी दस सदस्यों की एक सलाहकार समिति गठित करेगी। इस समिति में शहर के कारोबारी नेताओं को लिया जाएगा। यह समिति कारोबारियों की समस्याएं व्यापार मंडल के सामने रखेगी।
12 सितंबर को रखे थे चुनाव
21 ने की थी दावेदारी
शिमला व्यापार मंडल के चुनाव 12 सितंबर को रखे गए थे। इसके लिए 21 कारोबारी नेताओं ने दावेदारी पेश की थी। एक कारोबारी का नामांकन रद्द होने के बाद 20 कारोबारी चुनाव मैदान में थे। लेकिन चुनाव से पहले ही आपसी सहमति बनाकर कारोबारियों ने नया व्यापार मंडल बना दिया। अब चुनाव नहीं होंगे।
विज्ञापन

कारोबारी बोले, चुनाव न
करवाकर धोखा दिया गया
20 लोगों ने ही चुन ली कार्यकारिणी
शिमला। चुनाव करवाए बिना ही व्यापार मंडल बनाने पर शहर के कई कारोबारियों ने विरोध भी जताया है। देर शाम मालरोड पर एक दुकान के भीतर कार्यकारिणी के गठन को लेकर बैठक चल रही थी तो दूसरी ओर कुछ कारोबारी बाहर जमा हो गए। उन्होंने कहा कि 20 लोग व्यापार मंडल चुन रहे हैं। यह गलत है। व्यापार मंडल का चुनाव होना चाहिए था। ज्यादातर कारोबारी चुनाव चाहते हैं। लेकिन अब कारोबारियों के साथ धोखा किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें