फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Har Ghar Tiranga: हिमाचल के विद्यार्थियों को मुफ्त मिलेगा तिरंगा, उच्च शिक्षा निदेशालय ने जारी किए निर्देश

Tue, 09 Aug 2022 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि 12 अगस्त को पूरे प्रदेश के शिक्षण संस्थानों से तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए स्कूलों की ओर से विद्यार्थियों को झंडे उपलब्ध करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
राष्ट्रीय ध्वज - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में हर घर तिरंगा कार्यक्रम में तिरंगे का विद्यार्थियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। उच्च शिक्षा निदेशालय ने विद्यार्थियों से धनराशि नहीं लेने के सभी जिला उपनिदेशकों को निर्देश जारी कर दिए हैं। शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि 12 अगस्त को पूरे प्रदेश के शिक्षण संस्थानों से तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए स्कूलों की ओर से विद्यार्थियों को झंडे उपलब्ध करवाए जाएंगे।12 अगस्त को नौवीं कक्षा से ऊपर की कक्षाओं के सभी विद्यार्थी तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। दस अगस्त तक स्कूल और कॉलेजों में देशभक्ति से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां होंगी। 11 से 15 अगस्त तक एनसीसी, एनएसएस और युवा क्लब के सदस्य प्रभातफेरियां निकालेंगे।

विज्ञापन


उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा बताया कि सभी स्कूल-कॉलेज प्रिंसिपलों और शिक्षा उपनिदेशकों को हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर शिक्षण संस्थानों में जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं। छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को प्रेरित किया जाएगा कि वे अपने घरों के आसपास के पांच घरों पर तिरंगा फहराने के लिए लोगों को जागरूक करें। घरों पर तिरंगा फहराते समय झंडा अधिनियम 2002 का पालन सुनिश्चित करने की जानकारी दी जाए। शिक्षा निदेशक ने कहा कि 12 अगस्त को निकाली जाने वाले रैलियां एक किलोमीटर से अधिक दूरी की नहीं होगी। एक किलोमीटर के परिधि क्षेत्र के विद्यार्थी रैली निकालने बाद एक स्थान पर एकत्रित होंगे। यहां रैली को संबोधित किया जाएगा। पूरे प्रदेश में रैली एक साथ निकाली जाएगी। दस अगस्त तक शिक्षण संस्थानों में वाद विवाद, भाषण, चित्रकला, देश प्रेम गीत, प्रश्नोत्तरी, कविता पाठ, निबंध लेखन, नारा लेखन और झंडा निर्माण की प्रतियोगिताएं होंगी। 

विज्ञापन

हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए हाईकोर्ट ने की अपील

प्रदेश हाईकोर्ट ने भी राज्य सरकार के हर घर तिरंगा अभियान की बड़ी सफलता के लिए अपील की है। हाईकोर्ट ने इस बारे परिपत्र जारी किया है। रजिस्ट्रार जनरल की ओर से जारी परिपत्र में आजादी के अमृत महोत्सव का विवरण किया गया है।  अपील की गई कि आजादी का अमृत महोत्सव एक सतत उत्सव है, जो प्रगतिशील स्वतंत्र भारत के 75 गौरवशाली वर्षों को मनाने का एक अभियान है। राष्ट्रीय ध्वज पूरे राष्ट्र के लिए राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना पैदा करना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।

राष्ट्र निर्माण के लिए अथक प्रयास करने वालों के योगदान को याद दिलाने के लिए हर घर तिरंगा के अभियान को सरकार की ओर से मंजूरी दी गई है। हिमाचल प्रदेश के प्रत्येक भारतीय नागरिक को 13 अगस्त से 15 अगस्त के दौरान अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रोत्साहित करने का आग्रह किया गया है। हाईकोर्ट ने अपील की है कि 13 से 15 अगस्त, 2022 के दौरान अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराएं, जिससे सरकार के इस हर घर तिरंगा अभियान को बड़ी सफलता मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें