फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: हैप्पी मेंस शर्ट नाटक से बटोरीं तालियां

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शिमला। दयानंद पब्लिक स्कूल में यूकेजी के बच्चों के लिए संगीत समारोह का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य अनुपम ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इसके बाद विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना, वेलकम नृत्य और यूनिटी इन डाइवर्सिटी पर मिक्स गाने पर नृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद यूकेजी के विद्यार्थियों की ओर अंग्रेजी नाटक हैप्पी मेंस शर्ट प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

इसके माध्यम से विद्यार्थियों ने संदेश दिया कि खुशी अपने में ढूंढनी चाहिए न कि चीजों में। विद्यार्थियों ने फ्यूजन डांस की प्रस्तुति दी, जिसमें स्पेनिश, पंजाबी और अंग्रेजी गानों का मिश्रण था। सदा सच बोलने का महत्व बताते हुए एक हिंदी नाटक, हिमाचली नाटी और हेल्दी खाने के ऊपर एक डांस पैरोडी की प्रस्तुति दी गई, जिसमें संतुलित खाने का महत्व बताया गया है।
विज्ञापन

अंत में प्रधानाचार्य ने वार्षिक वृत्त प्रस्तुत किया। इसमें विद्यार्थियों के शैक्षणिक, खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन और उपलब्धियों को अभिभावकों के समक्ष रखा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें