फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: दुपट्टे में फंसकर सात वर्षीय बच्ची की मौत

Mon, 19 Jul 2021 06:39 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, अवाहदेवी (हमीरपुर)

सार

छोटे भाई और बहन अंदर रोने लगे और अंदर से बच्चों के रोने की आवाज सुनकर माता-पिता कमरे की ओर दौड़े तो कमरा अंदर से बंद था। जैसे-तैसे कमरे को खोला गया, लेकिन तब तक बबिता की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
वर्षीय बच्ची की दुपट्टे से बने झूले में फंसने से मौत
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले की पुलिस चौकी अवाहदेवी के तहत सात वर्षीय बच्ची की दुपट्टे से बने झूले में फंसने से मौत हो गई है। अनिल कुमार और उसकी पत्नी सुनीता देवी गांव बज्र मैड़ी तहसील दातागंज जिला बदायूं उत्तर प्रदेश तीन बच्चों सहित अवाहदेवी कस्बे में एक कमरे में रहते हैं और मजदूरी करते हैं। सोमवार सुबह वह अपने कमरे से निकलकर ऊपर की मंजिल में कार्य करने आ गए। इनकी बड़ी बेटी बबिता (7), बेटा अमन (5) और कंचन (1) कमरे में थे।

विज्ञापन


बबिता ने अंदर से कमरा बंद किया और दोनों छोटे भाई और बहनों के साथ खेलने लगी। उसने खिड़की के साथ दुपट्टे को बांधकर झूला बनाया और उसमें झूलने लगी। इसी दुपट्टे का झूला उसके गले का फंदा बन गया। उसके छोटे भाई और बहन अंदर रोने लगे और अंदर से बच्चों के रोने की आवाज सुनकर माता-पिता कमरे की ओर दौड़े तो कमरा अंदर से बंद था। जैसे-तैसे कमरे को खोला गया, लेकिन तब तक बबिता की मौत हो चुकी थी। इसकी सूचना पंचायत प्रधान देशराज चंदेल और उपप्रधान अनिल कुमार को दी गई। उन्होंने इस बारे पुलिस को सूचित किया। चौकी प्रभारी ज्ञान चंद ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें