फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: महिला ने फंदा लगा दी जान, सुसाइड नोट में लिखा- पति से बहुत प्यार करती हूं

Thu, 12 Oct 2023 01:34 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, गलोड़ (हमीरपुर)

सार

सुसाइड नोट में महिला ने लिखा है कि वह पति से बहुत प्यार करती है। पति को लिखा है कि उसका दाह संस्कार ठीक से करना और बेटे को अपने पास ले जाना और उसकी अच्छे से परवरिश करना।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस थाना बड़सर के तहत गलोड़ तहसील के अंतर्गत लहड़ा पंचायत के नुखेल गांव की रेणु बाला (32) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला का पति काला अंब में निजी क्षेत्र में नौकरी करता है।

विज्ञापन


हादसे के समय सास और ससुर खेतों में कार्य के लिए गए थे। शाम के करीब छह बजे जब महिला के परिजन घर आए तो उन्होंने बहू को आवाज लगाई लेकिन बहू का जवाब नहीं मिला। उसके बाद परिजनों ने उसे ढूंढना शुरू किया। जब उन्होंने घर की पहली मंजिल पर देखा तो महिला फंदे से लटकी थी।

परिजनों ने आस-पड़ोस के लोगों को बुलाया व महिला के मायके पक्ष को भी इसकी सूचना दी। बुधवार सुबह महिला के अंतिम संस्कार से पूर्व गलोड़ पुलिस को इसकी सूचना दी गई। बड़सर थाना प्रभारी प्रवीण राणा अपनी टीम सहित तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे व शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर आत्महत्या के कारणों की गहनता से जांच शुरू कर दी है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीरपुर भेजा गया और हमीरपुर से पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को शव सौंप दिया। महिला ने आत्महत्या क्यों की यह जांच का विषय है। 

सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें महिला ने लिखा है कि वह पति से बहुत प्यार करती है। पति को लिखा है कि उसका दाह संस्कार ठीक से करना और बेटे को अपने पास ले जाना और उसकी अच्छे से परवरिश करना। महिला ने किसी पर भी कोई आरोप नहीं लगाए हैं। उधर, डीएसपी बड़सर लालमन शर्मा ने कहा कि महिला की मौत के मामले की छानबीन जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें