फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: नप ने शहर में चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, 30 रेहड़ी धारकों और दुकानदारों का सामान किया जब्त

Mon, 15 Jul 2024 05:20 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

सोमवार को नगर परिषद हमीरपुर ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। जिसमें अतिक्रमणकारियों पर शिकंजा कसते हुए कार्रवाई की गई।
 
विज्ञापन
डिजाइन फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला हमीरपुर के बाजार में सोमवार को नगर परिषद हमीरपुर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। भोटा चौक, अस्पताल चौक और गांधी चौक तक नगर परिषद ने अतिक्रमणकारियों पर शिकंजा कसते हुए कार्रवाई की। दोपहर दो बजे के बाद नगर परिषद हमीरपुर के कार्यकारी अधिकारी अजमेर सिंह ठाकुर की अगुवाई में टीम ने बाजार का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान सफेद पट्टिका से बाहर रखे गए सामान को जब्त किया गया और निकासी नालियों पर सामान सजाए हुए अवैध रेहड़ी धारकों का सामान जब्त किया गया।

विज्ञापन


वर्तमान समय में बरसात के मौसम में शहर भर में विभिन्न रेहड़ी धारक बिना लाइसेंस के जगह-जगह सब्जियां बेच रहे थे ऐसे में गंदगी के कारण बीमारियों का खतरा बना हुआ था। वहीं सड़क पर सजाएंगे सामान के कारण वाहन चालकों और बाजार में खरीदारी करने वाले लोगों को आवाजाही में खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय लोग लंबे समय से नगर परिषद को अतिक्रमण के पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे लोगों की मांग पर नगर परिषद ने बाजार का निरीक्षण किया और 30 दुकानदारों, अवैध रेहड़ी धारकों का सामान जब्त किया।

इस बारे में नगर परिषद हमीरपुर के कार्यकारी अधिकारी अजमेर सिंह ठाकुर ने कहा कि शहर में अवैध रूप से सामान बेचने वाले हैं रेहड़ी धारकों पर नियमानुसार कारवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें