हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के विकासखंड बिझड़ी के अंतर्गत बुधवार सुबह सोहारी निवासी होशियार सिंह पुत्र देविया राम का स्लेटपोश मकान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना के दौरान घर पर कोई मौजूद नहीं था। आग लगने से परिवार को 7.50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। होशियार सिंह मडियारी देवी मंदिर में काम करते हैं जबकि उनकी पत्नी गृहिणी है। उन्होंने कहा कि बुधवार को वह प्रतिदिन की तरह सुबह खाना खाकर घर से मंदिर की ओर निकल गए थे, उनकी पत्नी भी बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए गई हुई थी।
विज्ञापन
इसी दाैरान शॉर्ट सर्किट होने से घर में आग लग गई। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सारा सामान जलकर राख हो चुका था। इस बारे में अग्निशमन अधिकारी बिझड़ी रतन चंद शर्मा ने कहा कि आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए थे। कड़ी में शकत के बाद कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया।