हिमाचल के एक और जवान ने शहादत पाई है। जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले के लेथपोरा स्थित सीआरपीएफ ट्रेनिंग सेंटर में हुए आतंकी हमले में हमीरपुर की टिक्कर खतरियां पंचायत के कुलदीप राय (56) शहीद हुए हैं।
विज्ञापन
सीआरपीएफ की 485 बटालियन में भर्ती कुलदीप ट्रेनिंग सेंटर में तैनात थे। दो साल बाद उन्हें सेवानिवृत्त होना था। नए साल से एक दिन पूर्व ही जवान की शहादत पर घर में खुशी का माहौल मातम में बदल गया है।