फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: पुंग खड्ड में बढ़ा जलस्तर, चार वाहन फंसे, तीन लोगों को बचाया

Sat, 21 Aug 2021 08:33 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर

सार

पुंग खड्ड का जलस्तर अचानक बढ़ गया। उफनती खड्ड के बीच तीन टिपर, एक जेसीबी और वाहन चालक समेत तीन लोग फंस गए। एक टिपर चालक जान बचाने के लिए वाहन के ऊपर चढ़ गया। 
विज्ञापन
पुंग खड्ड में बढ़ा जलस्तर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में शनिवार सुबह मूसलाधार बारिश होने के कारण पुंग खड्ड का जलस्तर अचानक बढ़ गया। उफनती खड्ड के बीच तीन टिपर, एक जेसीबी और वाहन चालक समेत तीन लोग फंस गए। एक टिपर चालक जान बचाने के लिए वाहन के ऊपर चढ़ गया। देखते ही देखते पानी टिपर के ऊपर से बहने लगा, लेकिन टिपर लोढ़ होने के कारण पानी के बहाव से पलटा नहीं, अन्यथा नुकसान अधिक हो सकता था। वहीं, लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग और गृह रक्षक जवानों को दी। मौके पर पहुंची टीमों ने दो चालकों का रेस्क्यू किया, जबकि एक को स्थानीय ग्रामीणों ने ही खड्ड के बहाव के बाहर निकाल लिया था। 

विज्ञापन

 

 


शनिवार सुबह अचानक बढ़े जलस्तर में चाहड़ गांव का चालक राकेश कुमार और जेसीबी चालक बबलू अपने वाहनों सहित खड्ड में फंस गए। इनके अलावा एक अन्य मजदूर भी पानी में फंसा था। यहां कम जलस्तर होने के चलते ग्रामीणों व अन्य चालकों ने उसे निकाल लिया। जबकि राकेश और बबलू को दमकल व गृह रक्षक जवानों ने रेस्क्यू किया। देर शाम तक खड्ड का जलस्तर कम नहीं हुआ।

वाहन खड्ड में ही फंसे हैं, जबकि तीनों लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। जिला अग्निशमन अधिकारी राजेंद्र चौधरी ने कहा कि दो लोगों को विभाग की टीम ने जबकि, एक व्यक्ति को मौके पर मौजूद लोगों ने रेस्क्यू किया है। जलस्तर कम न होने के कारण शाम तक वाहन खड्ड में ही फंसे रहे। दमकल कर्मचारियों ने छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें