फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर विधानसभा उपचुनाव: 14 टेबल पर नौ राउंड में होगी मतों की गणना, तैयारियां पूरी

Fri, 12 Jul 2024 01:52 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

प्रदेश के विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर उपचुनाव की मतगणना रिहर्सल बाल स्कूल हमीरपुर के मतगणना केंद्र में शुक्रवार को आयोजित हुई। 
विज्ञापन
मतगणना केंद्र बाल स्कूल हमीरपुर में हुई रिहर्सल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर उपचुनाव की मतगणना रिहर्सल बाल स्कूल हमीरपुर के मतगणना केंद्र में शुक्रवार को आयोजित हुई। इस दौरान सहायक निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार सोनी मौजूद रहे। हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र चुनाव की मतगणना 13 जुलाई को 8:00 बजे से शुरू होगी। मतगणना केंद्र पर 14 टेबल पर कर्मचारी मतों की गणना करेंगे। 

विज्ञापन


सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं मनीष कुमार सोनी ने कहा कि मतगणना के रिहर्सल कर ली गई है। उन्होंने कहा कि शनिवार को मतों की गणना सुबह 8:00 बजे से शुरू होगी और इसके लिए 14 टेबल लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सबसे पहले पोस्टल बैलेट के मतों की गणना होगी और 8:30 बजे ईवीएम की गणना होगी। 94 मतदान केंद्र के मतों की गणना आठ राउंड में होगी और फाइनल नौवें राउंड में नतीजा घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें