फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: धनेटा के सरकारी स्कूल में पढ़े अजय बने आईजी, ऐसे हासिल किया मुकाम

Sat, 03 Jan 2026 01:28 PM IST
Krishan Singh सुजल शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, धनेटा (हमीरपुर)।

सार

 हमीरपुर जिले के धनेटा के सरकारी स्कूल में पढ़े ग्राम पंचायत ग्वालपत्थर के वन विभाग में रेंजर गांव लंजर के अजय कृष्ण शर्मा गोवा में पुलिस महानिरीक्षक नियुक्त हुए हैं।
विज्ञापन
सरकारी स्कूल में पढ़े अजय बने आईजी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के धनेटा के सरकारी स्कूल में पढ़े ग्राम पंचायत ग्वालपत्थर के वन विभाग में रेंजर गांव लंजर के अजय कृष्ण शर्मा गोवा में पुलिस महानिरीक्षक नियुक्त हुए हैं। साधारण ग्रामीण पृष्ठभूमि में जन्मे अजय के पिता किरू राम शर्मा निजी कार्य करते थे, लेकिन उन्होंने बेटे की शिक्षा में कोई कमी नहीं आने दी। उनकी माता देवकी शर्मा गृहिणी हैं। अजय कृष्ण शर्मा की प्रारंभिक शिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धनेटा से हुई। 1984 में मैट्रिक करने के बाद उच्च शिक्षा के लिए उन्हें कांगड़ा जाना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने 1988 में राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर से बीएससी और 1990 में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से रसायन शास्त्र में एमएससी की डिग्री हासिल की। उन्होंने 1990 से 1995 तक वन विभाग में रेंजर के रूप में सेवाएं दीं, लेकिन खाकी पहनने का जुनून उन्हें 1995 में हिमाचल प्रदेश पुलिस सेवा में ले आया। जहां उन्होंने पहले ही प्रयास में परीक्षा उत्तीर्ण की। उन्होंने मंडी और बिलासपुर में डीएसपी के रूप में अपनी सेवाएं दीं। उन्हें भारत सरकार के इंटेलिजेंस ब्यूरो में प्रतिनियुक्ति मिली, जहां उन्होंने 10 वर्षों (1999-2009) तक देश की आंतरिक सुरक्षा में योगदान दिया। इसके बाद वे दिल्ली पुलिस और अंडमान-निकोबार जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में डीआईजी के पद पर रहे। वहीं, उनकी पत्नी वर्षा शर्मा भी गोवा में डीआईजी पद पर सेवाएं दे रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें