फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: हमीरपुर जिले के चंबोह में 23 साल की महिला की मौत, मायका पक्ष बोला- ससुराल वाले करते थे तंग

Sat, 27 Dec 2025 01:00 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।

सार

जिला हमीरपुर के भोरंज के तहत 23 साल की महिला की संदिग्ध मौत हो गई। मायका पक्ष का आरोप है कि उनकी बेटी को ससुराल पक्ष की ओर से तंग किया जाता था। जानें पूरा मामला...
विज्ञापन
महिला को अंतिम संस्कार के लिए ले जाते हुए। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में थाना भोरंज के तहत 23 साल की महिला की संदिग्ध मौत हो गई। जिसके बाद मायका पक्ष ने मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में हंगामा किया। मायका पक्ष का आरोप है कि उनकी बेटी को ससुराल पक्ष की ओर से तंग किया जाता था। उन्होंने पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन




महिला की पहचान शिवानी (रीतू) पति वीरेंद्र निवासी चंबोह के रूप में हुई है। एक साल पहले ही उनकी शादी हुई थी। महिला की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे भोरंज अस्पताल ले गए। यहां से महिला को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर कर दिया गया। महिला को यहां पर मृत घोषित कर दिया गया। आशंका व्यक्त की जा रही है कि किसी जहरीला पदार्थ के सेवन से महिला की मौत हुई। सुबह मायका पक्ष और ससुराल पक्ष के लोग भी मेडिकल कॉलेज में थे। लेकिन मायका पक्ष का आरोप है कि कुछ समय बाद ससुराल पक्ष के लोग चले गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत करवाया।
विज्ञापन


विज्ञापन

पति, सास, ससुर और देवर पर प्राथमिकी दर्ज
थाना भोरंज के तहत शिवानी की संदिग्ध मौत मामले में पुलिस ने पति, सास, ससुर व देवर पर आत्महत्या के लिए उकसाने के लिए प्राथमिकी दर्ज की है। मायका पक्ष के लोग शाम को करीब छह बजे शव गृह के समीप इकट्ठा हो गए। उन्होंने वहां पर नारेबाजी शुरू कर दी और शिमला-मटौर एनएच 103 बंद कर दिया।

मायका पक्ष ने यहां पर नारेबाजी भी की और शव को लेने से इंकार कर दिया। उन्होंने बताया कि जब तक ससुराल पक्ष की गिरफ्तारी नहीं होगी, वह शव नहीं लेंगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत करवाया और करीब आधे घंटे के बाद जाम खुलवाया। फिलहाल मायका पक्ष शव गृह के बाहर बैठे हुए हैं। शिकायतकर्ता सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पढ़ाई के खर्च और घरेलू खर्चों को लेकर ससुराल पक्ष के द्वारा दी गई मानसिक यातना और पति द्वारा फोन पर कई प्रकार की धमकियां दिए जाने से महिला अत्यधिक तनाव में थी। एसपी बलवीर सिंह ने बताया कि पति, सास, ससुर व देवर पर आत्महत्या के लिए उकसाने पर प्राथमिकी दर्ज की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें