फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: आईजीएमसी में आज से आधे चिकित्सक अवकाश पर

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में 136 और चमियाना सुपरस्पेशलिटी के 30 डॉक्टर आज से छुट्टियों पर गर्मियों की छुट्टियों का अब जारी होगा शेड्यूल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में शनिवार से आधे डॉक्टर ओपीडी और वार्डों में नहीं मिलेंगे। आईजीएमसी के 136 और सुपरस्पेेशलिटी चमियाना के 30 चिकित्सक आज से एक सप्ताह के अवकाश पर रहेंगे।

आपदा के दौरान डॉक्टरों की गर्मियों में मिलने वाली एक सप्ताह की छुट्टियां रद्द कर दी थीं इन अवकाश को अब अस्पताल प्रबंधन देे रहा है। चिकित्सक 16 से 22 दिसंबर तक पहले चरण में और 24 से 30 दिसंबर तक 153 डॉक्टर दूसरे चरण में अवकाश पर जाएंगे। आईजीएमसी में 24 और सुपर स्पेशलिटी में दस के करीब विभाग हैं। मौजूदा समय में अधिकांश विभाग आईजीएमसी में ही चलते हैं तो ऐसे में 3500 से अधिक मरीज ओपीडी में उपचार करवाते हैं। वार्डों में 800 से 1000 मरीज हर वक्त दाखिल रहते है ऐसे में मरीजाें को उपचार करवाने के लिए थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। गर्मियों के अवकाश के खत्म होने के बाद डॉक्टरों के सर्दियों के अवकाश भी 2 जनवरी 2024 से शुरू हो सकते हैं। इस वजह से आने वाले मार्च तक मरीजों को आधे डॉक्टरों के न मिलने की वजह से दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन




किस विभागों का कौन डॉक्टर छुट्टी पर

मेडिसिन विभाग : डॉ. जितेंद्र मोक्टा, डॉ. लक्ष्मी नंद, डॉ. प्रेम मच्छान, डॉ. विवेक चौहान, डॉ. विमल भारती, डॉ. संजय राठौर, डॉ. अतुल शर्मा, डॉ. अखिल।

बालरोग विभाग
डॉ. प्रवीण भारद्वाज, डॉ. सुरेंद्र सिंह, डॉ. बीआर ठाकुर, डॉ. जिया लाल, डॉ. विपन रोच, डॉ. राजू कटोच, डॉ. अभिनंदन सूद, डॉ. सुभाष चंद्र।


नेत्ररोग विभाग : डॉ. आरएल शर्मा, डॉ. विनोद कश्यप, डॉ. विनय गुप्ता, डॉ. कल्पना शर्मा, डॉ. दीप्ति परमार, डॉ. सीमा।
-
आर्थो विभाग : डॉ. डीआर चंदेल, डॉ. सचिन सूद, डॉ. संदीप कश्यप, डॉ. मनीष शर्मा, डॉ. हरि मोहन शर्मा, डॉ. भरत भूषण, डॉ. मोहित ठाकुर।
-
सर्जरी विभाग : डॉ. यूके चंदेल, डॉ. पुनीत महाजन, डॉ. अशोक कौंडल, डॉ. अरुण चौहान, डॉ. गोपाल सिंह, डॉ. बलवंत नेगी, डॉ. अमृतांशु शर्मा, डॉ. रशपाल सिंह, डॉ. नमित राठौर, डॉ. मंजीत सहगल, डॉ. विपुल परमार, डॉ. रमेश कौंडल, डॉ. विजय वर्मा, डॉ. सुनील नेगी।
-
चर्मरोग विभाग
डॉ. जीके वर्मा, डॉ. शिखा शर्मा, डॉ. मीना चौहान, डॉ. रजनी शर्मा।

ईएनटी विभाग : डॉ. ईशान चौहान, डॉ. पायल गुप्ता, डॉ. महेंद्र।
-
केएनएच : डॉ. रमा ठाकुर, डॉ. निशी सूद, डॉ. कल्पना नेगी, डॉ. अनूप शर्मा, डॉ. सुमन ठाकुर, डॉ. राग्वेश्वर ज्योति, डॉ. सरिता अग्निहोत्री, डॉ. ऊषा जस्टा, डॉ. कनिका शर्मा।
-
मनोचिकित्सा विभाग : डॉ. दिवेश शर्मा, डॉ. सुमन लत्ता, डॉ. आयुष शर्मा, डॉ. अभिलक्ष कांगो।
-
पल्मोनरी मेडिसिन : डॉ. मलाय सरकार, डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. जगपूर्णिमा।
-
रेडियोलॉजी विभाग : डॉ. अश्वनी तोमर, डॉ. सुरेश ठाकुर, डॉ. सुमाला कपिला, डॉ. रोहित भोयल, डॉ. श्रुति ठाकुर, डॉ. अजय, डॉ. चारू, डॉ. नवीन, डॉ. नेहा पटियाला।
विज्ञापन

-
रेडियोथैरेपी विभाग : डॉ. मनीष सूद, डॉ. विकास फोतेदार, डॉ. दीपक तुली, डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. ललित चंद्रकांत, डॉ. विकास सूद, डॉ. मृनलिनी, अंजलि आजाद, पारूल शर्मा, हॉस्पिटल एडमिनस्ट्रेशन विभाग से डॉ. अभिषेक ठाकुर अवकाश पर रहेंगे।


चमियाना सुपरस्पेशलिटी में यह रहेंगे अवकाश पर
चमियाना के कार्डियोलॉजी विभाग के डॉ. राजीव मरवाहा, डॉ. राजेश शर्मा, डॉ. रितेश कुमार, डॉ. दिलीप कुमार, कार्डिक एनेस्थीसिया विभाग के डॉ. यशवंत वर्मा, डॉ. भारती, डॉ. गायत्री कश्यप, सीटीवीएस विभाग के डॉ. अजय चौहान, डॉ. प्रवीण धौल्टा, डॉ. सीमा सिंह, डॉ. राजेश चोपड़ा, गेस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग के डॉ. राजेश शर्मा, डॉ. आशीष चौहान, न्यूरोलॉजी विभाग के डॉ. रवि सारस्वत, डॉ. साक्षी वर्मा, न्यूरोसर्जरी विभाग के डॉ. विनीत तंवर, डॉ. बिपलव सिंह।, प्लास्टिक सर्जरी विभाग के डॉ. नितिन कश्यप, डॉ. राजेश कुमार, पीडियाट्रिक सर्जरी से डॉ. राजकुमार, डॉ. संचिता सिंगला, यूरोलॉजी विभाग डॉ. गिरीश कुमार शर्मा, डॉ. मंजीत कुमार, डॉ. दिग्विजय सिंह छुट्टी पर रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें