फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन माफिया पर नकेल कसने को आधा दर्जन चेक पोस्ट तैयार

Wed, 28 Oct 2020 10:49 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल में खनन माफिया पर कड़ी निगरानी रखने को पहले चरण में खनन विभाग ने आधा दर्जन चेक पोस्ट बना ली हैं। ऊना जिले की सीमा पर पांच और सोलन के बद्दी में एक चेक पोस्ट बनाई गई है। इनमें होमगार्डों की तैनाती की जाएगी। खनन की आड़ में खनिज की चोरी और टैक्स चोरी रोकने के लिए एक-एक वेइंग ब्रिज भी स्थापित किया गया है। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जाएगी। ये चेक पोस्ट अब शीघ्र ही काम करना शुरू कर देंगे।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि खनिज की चोरी से सरकार के खजाने को हर साल करोड़ों की चपत लग रही है। अभी तक प्रदेश में खनिज की चोरी रोकने के लिए प्रदेश की सीमा में कोई चेक पोस्ट नहीं थी। ऊना, कांगड़ा, सोलन और सिरमौर जिलों से सबसे ज्यादा खनिज चोरी होता है। इन जिलों में खनन माफिया भी काफी सक्रिय है। इन जिलों के साथ दूसरे राज्यों की सीमाएं भी लगती हैं।  राज्य के जियोलॉजिस्ट पुनीत गुलेरिया कहते हैं कि ऊना जिले में पांच और जिला सोलन के बद्दी में एक चेक पोस्ट तैयार कर दी गई है। इनमें खनन  विभाग के कर्मचारी और होम गार्ड तैनात रहेंगे। इन चेक पोस्टों में सीसीटीवी कैमरे और वेइंग ब्रिज भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें