फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायनी विशेषज्ञ डॉ. आलोक ने किया खुलासा, पुरुष भी हो रहे हैं बांझपन के शिकार

Sun, 12 May 2019 12:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
गायनी विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. आलोक शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

महिलाएं ही नहीं, पुरुष भी बांझपन का शिकार हो रहे है। गायनी विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. आलोक शर्मा ने यह खुलासा किया है। चंडीगढ़ में आयोजित एक सेमीनार में उन्होंने यह जानकारी साझा की है। डॉ. आलोक ने बताया कि समाज में बांझपन का दंश महिलाएं झेलती रही हैं। लेकिन  पुरुषों में भी यह समस्या पेश आती है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पुरुषों में यह समस्या वीर्य में शुक्राणुओं की कमी व खराब गुणवत्ता के कारण होती है। हालांकि जब महिलाओं की जांच अस्पताल में होती है तो पुरुषों को भी यह टेस्ट करवाना चाहिए। चूंकि जिला समेत प्रदेश के बड़े अस्पतालों में पुरुष के वीर्य जांच (सीमन एनालिसिस) की सुविधा है, इसलिए इस टेस्ट को करवाना जरूरी है।

हालांकि डॉक्टर कहते है कि पुरुषों का यह टेस्ट बारीकी से किया जाना चाहिए। अगर इस टेस्ट में लापरवाही बरती जाती है तो रिपोर्ट सही नहीं आती है। ऐसे में अगर यह टेस्ट सही तरीके से हो तो महिलाओं को इस दंश को नहीं झेलना होगा और दंपतियों की जिंदगी भी खुशहाल रहेगी।
विज्ञापन


डॉक्टरों से कुछ छिपाएं नहीं
डॉक्टरों का कहना है कि इलाज में महिलाओं की जांच तो रुटीन में चलती है, लेकिन पुरुषों की लोकल जांच भी जरूरी है। इसमें वह अपने पारिवारिक जीवन से जुड़ी बातें डॉक्टर को बताएं, कुछ न छिपाएं। जिससे डॉक्टर काउंसलिंग के माध्यम से समस्या का समाधान कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें