फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु नानक देव प्रकटोत्सव पर निकला भव्य नगर कीर्तन

Wed, 05 Nov 2014 03:43 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमौर
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री गुरु नानक देव के प्रकटोत्सव पर पांवटा में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। भव्य रूप से गुरुद्वारा परिसर व शहर सजाया संवारा गया। नगर कीर्तन की अनुआई पंच प्यारे कर रहे थे। गतका दल, बैंड पार्टियां व रंग बिरंगे परिधानों में सजे स्कूली बच्चे खूब आकृषण का केंद्र बने रहे।
विज्ञापन


बुधवार को दोपहर बाद पांवटा गुरुद्वारा परिसर से नगर कीर्तन शुरू हुआ। पांवटा गुरुद्वारा कमेटी प्रधान अवतार सिंह मक्कड़, उप प्रधान हरभजन सिंह, मैनेजर कुलवंत चौधरी, हरप्रीत सिंह, सिमरत सिंह, ओंकार सिंह, एनपीएस नारंग, राजेंद्र सिंह, करमवीर सिंह, एनपीएस सहोता, तेजपाल सिंह, अवतार सिंह तारी, सिमरनजीत सिंह, राम सिंह, करतार सिंह व  मंजीत सिंह समेत स्थानीय तथा बाहरी राज्यों से पहुंचे संगत ने नगर कीर्तन में भाग लिया।

गुरु नानकदेव जी प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारा परिसर व शहर की खूब साज सज्जा की गई। नगर कीर्तन की अगुवाई पंच प्यारे कर रहे थे। गुरु जी का श्रद्धालुओं ने खूब गुणगान किया। स्थानीय व बाहरी राज्यों से पहुंचे गतका टीमें शामिल हुई।
विज्ञापन


प्राचीन रणकौशल विधि से लोगों को हतप्रभ कर दिया। प्रशिक्षित छोटे गतका दल सदस्यों ने भी खूब अपनी कला दिखा कर मनोरंजन किया। गतका सदस्यों की चुस्ती फूर्ती देखते ही बनती थी। कई कठिन दांव पेंच से श्रद्धालु भी दांतों तले उंगली दबाते दिखे।

नगर कीर्तन के दौरान गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल, बीकेडी कॉलेज समेत विभिन्न स्कूलों के सैंकड़ों बच्चों ने भी नगर कीर्तन में भाग लिया। रंग बिरंगी आकर्षक पोशाकों व सुंदर झलकियों ने लोगों का मन मोह लिया।

गुरु पर्व पर निकले नगर कीर्तन की अगुवाई पंच प्यारे कर रहे थे। इनके आगे महिलाएं रास्ता व सड़क साफ करते हुए श्रद्वालुओं के आगमन का स्वागत कर रही थी। संगतें अलग अलग टीमें बना कर गुरुजी का गुणगान करती रही।

पांवटा मुख्य बाजार से बद्रीपुर चौक तक जगह जगह स्टॉल लगे थे। जिनमें श्रद्वालुओं को शीतल जल, खीर, ठंडा, चाय-पकोड़े, मिठाईयां व फल वितरित किए गए। शाम के नगर कीर्तन वापस पांवटा गुरुद्वारा परिसर में पहुंचने पर खूब आतिशबाजी हुई।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें