अलगाववादी संगठन सिख फॉर जस्टिस(एसएफजे) ने एक और धमकी भरा वीडियो जारी किया है। एसएफजे प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने पर्यटन अलर्ट जारी करते हुए भारतीयों को ताजमहल और हिमाचल प्रदेश का दौरा नहीं करने की सलाह दी है।
ऑपरेशन ब्लूस्टार के 38वें वर्ष से पहले अलगाववादी संगठन सिख फॉर जस्टिस(एसएफजे) ने एक और धमकी भरा वीडियो जारी किया है। एसएफजे प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने पर्यटन अलर्ट जारी करते हुए भारतीयों को ताजमहल और हिमाचल प्रदेश का दौरा नहीं करने की सलाह दी है। पन्नू के अनुसार सीएम ठाकुर, मनोहर खट्टर और योगी आदित्यनाथ ने खालिस्तान समर्थक सिखों के साथ झूठे आतंक के आरोप दायर कर संघर्ष शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
जिससे यूपी, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में कानून व्यवस्था का संकट बढ़ सकता है। एक वीडियो संदेश में पन्नू ने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब से 6 जून को पंजाब में खालिस्तान जनमत संग्रह की मतदान तिथि की घोषणा की जाएगी। दावा किया कि खालिस्तान जनमत संग्रह के माध्यम से भारत से अलग होने के लिए चिन्हित क्षेत्रों में हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और यूपी के सिख आबादी वाले क्षेत्र शामिल हैं।