फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा: विश्व कल्याण के लिए शक्तिपीठ ज्वालामुखी में नौ दिन चला पाठ, पूर्णाहुति के साथ गुप्त नवरात्र का समापन

Thu, 10 Feb 2022 07:41 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी(कांगड़ा)

सार

मंदिर न्यास सदस्य पुजारी मधुसूदन शर्मा व प्रशांत शर्मा ने  विधिवत मंत्र उच्चारण से एसडीएम मनोज ठाकुर व मंदिर अधिकारी दीनानाथ यादव व पुजारी वर्ग से आहुतियां डलवाईं। इसके बाद एसडीएम मनोज ठाकुर व मंदिर अधिकारी दीनानाथ यादव ने कन्या पूजन किया।
विज्ञापन
विश्वविख्यात शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व विख्यात शक्तिपीठ ज्वालामुखी में विश्व कल्याण, विश्व शांति और वैश्विक महामारी के नाश के लिए नौ दिन से चल रहे माघ अष्टमी गुप्त नवरात्रों का विधिवत समापन हो गया। इस दौरान यज्ञशाला में 71 पुजारी वर्ग और विद्वानों ने वैदिक मंत्रों से हवन यज्ञ किया। मंदिर न्यास सदस्य पुजारी मधुसूदन शर्मा और प्रशांत शर्मा ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ एसडीएम मनोज ठाकुर, मंदिर अधिकारी दीनानाथ यादव और पुजारी वर्ग से आहुतियां डलवाईं। इसके बाद एसडीएम मनोज ठाकुर और मंदिर अधिकारी दीनानाथ यादव ने कन्या पूजन किया। पुजारी आचार्य मधुसूदन शर्मा ने बताया कि नवमी के दिन सिद्धिदात्री का पूजन किया जा रहा है। इन गुप्त नवरात्रों में गणपति का सवा लाख, गायत्री का सवा लाख, बटुक भैरव सवा लाख, ज्वालामुखी मूल मंत्र जप सवा 5 लाख की संख्या में किया गया। इसके साथ दुर्गा सप्तशती के 100 पाठ भी किए गए।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मां के आशीर्वाद से विश्व में शांति और जनकल्याण की भावना लोगों में हो और वैश्विक महामारी कोरोना का नाश हो। इसी उद्देश्य की कामना के लिए यह अनुष्ठान किया गया। इन नवरात्रों में पूजा-अर्चना जप पाठ करने से गुप्त सिद्धियां प्राप्त होती हैं। विश्व शांति और जनकल्याण के लिए पुजारी महासभा, मंदिर न्यास के सहयोग से इस आयोजन को सदियों से करती चली आ रही है। एसडीएम मनोज ठाकुर ने नवरात्रों के समापन के लिए सभी का धन्यबाद किया और माता से प्रार्थना की कि विश्व का कल्याण हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें