फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा बालकनाथ मंदिर में चली गोली, अफरातफरी

Mon, 28 Sep 2015 12:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़सर (हमीरपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरी भारत के सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में होमगार्ड जवान ने गलती से बंदूक का ट्रिगर दबा दिया और गोली जमीन पर चल गई। ड्यूटी बदलने के बाद दूसरे जवान से बंदूक लेते समय यह हादसा हुआ।
विज्ञापन


गनीमत रही कि मंदिर परिसर में कोई भी व्यक्ति गोली की चपेट में नहीं आया है। होमगार्ड की लापरवाही पर एसडीएम ने पुलिस थाना में मामला दर्ज करवा दिया है, वहीं होमगार्ड जवान को ड्यूटी से हटा दिया गया है।

रविवार सुबह दियोटसिद्ध मंदिर परिसर के प्रवेश द्वार के पास सोना चांदी कक्ष के बाहर होमगार्ड विजय कुमार ड्यूटी पर तैनात था। सुबह 6 बजे होमगार्ड बीरबल ड्यूटी पर आया और उसने बंदूक ली।
विज्ञापन


इसी दौरान गलती से बीरबल की अंगुली से ट्रिगर दब गया और बंदूक से निकली गोली नीचे जमीन में जा धंसी। मंदिर परिसर में जोरदार धमाके की आवाज से श्रद्धालु, पुजारी व अन्य कर्मचारी भयभीत हो गए। मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ नहीं थी।

मंदिर अधिकारी सुखदेव सिंह मंदिर में पहुंचे तथा हादसे का जायजा लिया। डीएसपी राजेंद्र जसवाल भी मंदिर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसडीएम बड़सर अक्षय सूद का कहना है कि मंदिर में ड्यूटी बदलते समय होमगार्ड की बंदूक से गोली चली है। न्यास प्रशासन ने होमगार्ड बीरबल को लापरवाही बरतने पर ड्यूटी से हटा दिया तथा उसके खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करवा दी है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें