डॉ. विनय भारद्वाज
- फोटो : अमर उजाला
मधुमेह रोगियों में मसूड़ों की समस्या बढ़ती जा रही है। डेंटल कॉलेज के पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री विभागाध्यक्ष डॉ. विनय भारद्वाज के किए शोध में यह खुलासा हुआ है। यह शोध दो सौ लोगों पर किया था। इसमें सौ मधुमेह रोगी और सौ स्वस्थ लोगों को शामिल किया गया।
शोध में सामने आया कि मधुमेह रोगियो में मसूड़ों की प्रतिरक्षण क्षमता कम हो जाती है। जीवाणु घातक तरीके से संक्रमण फैलाते है। डॉ. विनय भारद्वाज को मुंह और दांतों के रोगों से संबंधित शोध पत्र पेश करने पर उत्कृष्ट शोध पत्र प्रस्तुति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
हाल ही में 5वां अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मेलन करवाया गया। यह सम्मेलन सीआर डायबिटीक इंस्टीट्यूट पुरु, इंटरनेशनल डायबिटीक फेेडरेशन और पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में करवाया गया। सम्मेलन में 150 शोध पत्र प्रस्तुत किए गए। मुंह और दंत रोगों से संबंधित शोध पत्र डॉ. विनय भारद्वाज ने पेश किया। उधर, राज्यपाल बंडारु दत्तात्रेय ने डॉ. विनय भारद्वाज को बधाई दी है।