फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एससीए चुनाव के बहाने गुलाब सिंह ने साधा निशाना

Thu, 28 Aug 2014 04:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मंत्री एवं जोगिंद्रनगर के विधायक गुलाब सिंह ठाकुर ने कहा कि छात्र संघ के चुनाव रद कर विश्वविद्यालय ने लोकतांत्रिक हितों पर कुठाराघात किया है और बिना सरकार के आदेशों से विश्वविद्यालय प्रशासन यह कार्य नहीं कर सकता है।
विज्ञापन


सरकार को चाहिए कि वह तत्काल इस आदेश को वापिस ले और छात्रों की लोकतांत्रिक अधिकारों को बहाल करें। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा की ओर से जारी बयान में गुलाब सिंह ने कहा कि पूर्व में भी कांग्रेस सरकार इस तरह के अनैतिक कार्य करके छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों को छीनने का प्रयास करती रही।

पूर्व में 1994 में भी कांग्रेस सरकार ने छात्र संघ चुनाव रद्द किए थे। इसका खामियाजा उसे वर्ष 1998 के विधानसभा चुनाव के दौरान उठाना पड़ा था। कांग्रेस ने पुन: इस गलती को दोहराया है।
विज्ञापन


कांग्रेस सरकार हर तरफ लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं को कुचल रही है। पहले विधानसभा का सत्र रद किया और अब छात्र संघ चुनावों को रद करना कांग्रेस सरकार की तानाशाही को दर्शाता है।

उन्होंने प्रदेश सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि वे जल्दी छात्र संघ चुनाव की बहाली करें। अन्यथा भाजपा छात्रों के साथ मिलकर आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें