फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SC आयोग की सदस्य बोलीं- गुड़िया मामले में पुलिस ने बनाई मनगढ़ंत कहानी

Mon, 14 Aug 2017 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
अनुसूचित जाति आयोग की राष्ट्रीय सदस्य डॉ. स्वराज विद्वान ने कोटखाई में गुड़िया गैंगरेप और मर्डर मामले को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि गुड़िया मामले में पुलिस ने मनगढ़ंत कहानी बनाई है। इससे लोगों का पुलिस से विश्वास उठा है।
विज्ञापन


लॉकअप में आरोपी की हत्या की घटना भी पुलिस की कार्यप्रणाली पर संदेह पैदा करती है। राजनेताओं के इशारे पर इस केस को दबाने की कोशिश की जा रही है। कहा कि इस घटना को लेकर पुलिस के आला अधिकारियों पर हत्या का केस दर्ज होना चाहिए।

स्वराज ने प्रेसवार्ता में कहा कि बीते शनिवार को गुड़िया के गांव गईं। उन्होंने उसके परिजनों सहित भाई और सहपाठियों से बातचीत की। गुड़िया के माता-पिता सदमे में हैं। चाहते हैं कि असली गुनहगारों को सजा मिले। कोटखाई की यह घटना ऐसा घिनौना कृत्य है, जिसकी जितनी निंदा की जाए उतनी कम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी को बताया सही, कहा- एसआईटी ने बिगाड़ा काम

डॉ. स्वराज भारद्वाज ने कहा कि गुड़िया के गांव जाकर लोगों से पता चला कि पहले मामले की डीएसपी स्तर पर जांच चल रही थी। इसके बाद सरकार की ओर से एसआईटी गठित की गई। एसआईटी की छानबीन से जांच की दिशा ही बदल गई। आरोप लगाया कि एसआईटी ने असली मुजरिमों को न पकड़कर दूसरों को पकड़ लिया। 

केंद्र सरकार को सौंपेगी रिपोर्ट 
अनुसूचित जाति आयोग की राष्ट्रीय सदस्य ने कहा कि अब मामले की जांच सीबीआई कर रही है। उम्मीद है कि वह इसकी सही जांच करेगी। कहा कि केंद्र सरकार की भी इस घटना पर नजर है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने मामले की रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंपी है। वे भी अपनी रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंपेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें