अनुसूचित जाति आयोग की राष्ट्रीय सदस्य डॉ. स्वराज विद्वान ने कोटखाई में गुड़िया गैंगरेप और मर्डर मामले को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि गुड़िया मामले में पुलिस ने मनगढ़ंत कहानी बनाई है। इससे लोगों का पुलिस से विश्वास उठा है।
लॉकअप में आरोपी की हत्या की घटना भी पुलिस की कार्यप्रणाली पर संदेह पैदा करती है। राजनेताओं के इशारे पर इस केस को दबाने की कोशिश की जा रही है। कहा कि इस घटना को लेकर पुलिस के आला अधिकारियों पर हत्या का केस दर्ज होना चाहिए।
स्वराज ने प्रेसवार्ता में कहा कि बीते शनिवार को गुड़िया के गांव गईं। उन्होंने उसके परिजनों सहित भाई और सहपाठियों से बातचीत की। गुड़िया के माता-पिता सदमे में हैं। चाहते हैं कि असली गुनहगारों को सजा मिले। कोटखाई की यह घटना ऐसा घिनौना कृत्य है, जिसकी जितनी निंदा की जाए उतनी कम है।