फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi visit: पीएम मोदी को परोसा जाएगा राजमा और गुच्छी का मदरा

Thu, 13 Oct 2022 08:37 AM IST
अरविन्द ठाकुर सुभाष कुमार अग्निहोत्री, संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा

सार

भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने बताया कि पीएम मोदी को चंबा आगमन पर प्रसिद्ध व्यंजन राजमा और गुच्छी का मदरा और सादा भोजन परोसा 
जा सकता है।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चंबा के प्रसिद्ध व्यंजन राजमा और गुच्छी के मदरे का स्वाद चख सकते हैं। पौने दो घंटे के कार्यक्रम से पहले या बाद में उन्हें मदरा परोसा जाएगा। भाजपा जिला प्रबंधन ने अपने स्तर पर इसकी तैयारी कर ली है। प्रधानमंत्री इससे पहले भी अपनी रैलियों में हिमाचली व्यंजनों का जिक्र कर चुके हैं। पीएम मोदी चंबा के ऐतिहासिक चौगान में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए वह वीरवार सुबह 10:45 बजे पहुंचेंगे। उनका पौने दो घंटे का कार्यक्रम है। 

विज्ञापन


भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर और जिलाध्यक्ष जसबीर नागपाल ने बताया कि प्रधानमंत्री का देवभूमि हिमाचल से विशेष लगाव है। चंबा जाने का जिक्र वह पहले भी कई बार कर चुके हैं। अपनी रैलियों में हिमाचली व्यंजनों का भी जिक्र करते रहते हैं। ऐसे में अब चंबा आगमन पर उन्हें चंबा का प्रसिद्ध व्यंजन राजमा और गुच्छी का मदरा और सादा भोजन परोसा जा सकता है। 

वैसे तो हिमाचल के हर जिले में धाम में परोसे जाने वाले व्यंजनों की अपनी महत्ता है, लेकिन चंबा जिले में बनने वाली धाम की बात ही कुछ और है। इस धाम की शान राजमा से बनने वाला मदरा है। यह काफी प्रसिद्ध है। राजमा से बनने वाला मदरे को लोग काफी पसंद करते हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम को भी राजमा का मदरा काफी पसंद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें