फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब घर बनाना हुआ और भी महंगा, GST से बढ़ गए सरिया के दाम

Mon, 11 Sep 2017 01:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में अब घर बनाना और महंगा हो गया है। एक तो पहले ही भवन निर्माण सामग्री के रेट आसमान छू रहे थे अब जीएसटी से महंगाई की और मार पड़ने लगी है।
विज्ञापन


नई टैक्स प्रणाली से सरिया और सीमेंट महंगा होने से घर बनाना लोगों की जेब से बाहर होता जा रहा है।

राजधानी शिमला की हार्डवेयर मार्केट में सरिया 36 से 38 सौ रुपये क्विंटल चल रहा है। इस पर 18 फीसदी जीएसटी लगाए जाने से यह सरिया प्रति क्विंटल 43 सौ के आसपास मिल रहा है।

इसी तरह एसीसी सीमेंट में 28 फीसदी जीएसटी और ढुलाई के साथ बोरी 375 से 380 रुपये मिल रही है। जीएसटी लागू होने से पहले हिमाचल में सरिया के दाम काफी कम थे।
विज्ञापन


8 एमएम से लेकर 16 एमएम तक का सरिया टैक्स समेत 35 सौ से लेकर 38 सौ रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा था।
विज्ञापन

जमीन खरीदने के बाद मकान बनाना मुश्किल

सरकारी सेवाओं में तैनात मध्यम वर्ग में लोग पाई पाई जोड़कर या लोन लेकर जमीनें खरीद रहे हैं, लेकिन मकान बनाने की सामग्री में एकाएक उछाल आने से लोगों को घर बनाने मुश्किल हो रहा है।

शिमला में हार्डवेयर दुकानदार के पास भी पहले की अपेक्षा अब कम लोग सरिया और सीमेंट खरीदने में कम रुचि दिखा रहे हैं।  

जीएसटी से बढ़े सीमेंट और सरिया के दाम
आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी ने कहा कि जीएसटी लागू होने से सरिया और सीमेंट के दाम में काफी वृद्धि हुई है। भवन बनने वाले लोगों पर इसका भारी मार पड़ी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें