फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिल शर्मा के बाद अब वीरभद्र सरकार के एक और मंत्री के भाजपा में जाने की अटकलें

Mon, 16 Oct 2017 12:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के कद्दावर नेता रह चुके पंडित सुखराम के बेटे पंचायती राज मंत्री अनिल शर्मा के बाद अब क्या हिमाचल सरकार के वरिष्ठ मंत्री जीएस बाली भी अपना पाला बदलेंगे? रविवार को बाली के भाजपा में जाने को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। 
विज्ञापन


विधानसभा क्षेत्र में तय कार्यक्रम छोड़ बाली दिल्ली में डटे हैं। उनके कार्यक्रम में बदलाव को दल बदलने से जोड़कर देखा जा रहा था हालांकि भाजपा में जाने की अटकलों पर बाली ने विराम लगा दिया। फेसबुक पेज पर स्पष्ट किया कि वह दिल्ली में हैं और कहीं नहीं जा रहे। 

उधर, मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से पूछा गया तो उन्होंने दो टूक कहा कि अगर वो जाना चाहते हैं तो जाएं। वो हमेशा कहते हैं कि वे जा रहे हैं। बाली के अरुण जेटली से अच्छे संबंध हैं और पिछले दो साल से जाने की बातें कर रहे हैं। उन्हें जाने से कोई नहीं रोक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाली ने फेसबुक पर दी सफाई

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले काफी वक्त से बाली कांग्रेस छोड़कर जाने की बात कर रहे हैं। अगर वे ऐसा करना चाहते हैं तो करें। इसका कांग्रेस पार्टी को कोई नुकसान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हिमाचल मेें मिशन रिपीट को अंजाम देगी। 

कैबिनेट मंत्री बाली ने अपने फेसबुक पेज पर अपडेट किया कि वे दिल्ली में अपने पारिवारिक निजी कार्यक्रम में व्यस्त हैं इसी कारण कार्यकर्ता सम्मेलन में नहीं आ पाए हैं। बाली दिल्ली के जगपुरा स्थित अपने घर पर मौजूद हैं।

सोशल मीडिया और मीडिया में जो अटकलें चल रही हैं, उसकी ओर जनता ध्यान न दे और अपने कार्य जारी रखें। अंत में उन्होंने ये जरूर लिखा है कि आने वाले एक-दो दिनों में वह नगरोटा आ रहे हैं और यहां पर लोगों के साथ मिलकर चर्चा करके ही सब कुछ तय किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें