कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू से पिछले दिनों हुई मंत्रणा के सवाल पर परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा है कि पार्टी आलाकमान के कई आदेश आते रहते हैं। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू हैं और वे खुद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य हैं।
उस बारे में चर्चा करनी होती है। यह मालूम रहे कि परिवहन मंत्री जीएस बाली ने सोमवार को कांग्रेस कार्यालय जाकर सुक्खू से भेंटकर उनसे बंद कमरे में चर्चा की थी। सुक्खू और बाली की मुलाकात के बाद सियासी गलियारों में तरह-तरह की बातें होने लगी थीं।
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के अगले साल विधानसभा चुनाव होने से संबंधित बयान पर किए गए सवाल के जवाब में जीएस बाली ने कहा-न वे ज्योतिषी हैं और न ही मैं। सरकार पूरी तरह से स्थिर है और यह पूरे पांच साल तक सफलता से चलेगी।