शाह ने निवेशकों को यह सहूलियतें देने के लिए मुख्यमंत्री के प्रयासों को सराहा। कहा कि जिस तरह प्रधानमंत्री मोदी रिफार्म, परफार्म और ट्रांसफार्म पर काम कर रहे हैं, उसी तरह जयराम भी हिमाचल में काम कर रहे हैं। इज आफ डूइंग में भारत पांच साल के दौरान विश्व भर में 142 स्थान से 63वें स्थान पर पहुंच गया है। बिजली उत्पादन में भारत का रैंक 99 से घटकर 26वां हो गया है।
कारपोरेट टैक्स में केंद्र सरकार ने भारी छूट दी है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह को उन लोगों के लिए जोरदार जवाब भी बताया, जिन्होंने धर्मशाला में ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट आयोजित करने के लिए सरकार की आलोचना की थी। गृह मंत्री ने कॉफी टेबल बुक सर्वोदय हिमाचल का विमोचन और एसजेवीएनएल की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट की सफलता को लेकर प्रेजेंटेशन भी दी गई।
विभाग धरातल पर उतरे उद्योग निवेश (करोड़)
उद्योग 112 3157
पर्यटन 81 3322
आयुर्वेद 17 138
आईटी 4 2089
स्वास्थ्य 2 60
ऊर्जा 2 2395
शहरी विकास 2 250
हाउसिंग 9 1696
शिक्षा 11 349
कुल 240 13656
यह बड़ी परियोजनाएं हुईं शुरू
नवंबर में ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट के दौरान एमओयू करने के दो माह के भीतर धरातल पर उतरने वाली बड़ी परियोजनाओं में एसजेवीएनएल, भारती इंटरप्राइजेज, रिलांयस जियो इन्फोकॉम, एटीएस इन्फ्रास्ट्रक्चर, एबोट हेल्थकेयर, मोरपेन लैबोरेट्रिज, अंबुजा सीमेंट, डीजीएम डेवलपर्स, मैनकाइंड फार्मा, महेंद्रा होलीडेज एंड रिजॉर्ट्स, लेक्सस होटल्स और रिजॉर्ट्स शामिल हैं।