अमित शाह ने कहा कि वह धर्मशाला में हुई इन्वेस्टर्स मीट में हिस्सा नहीं ले पाए थे। उन्होंने कहा था कि वह ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह में जरूर हिस्सा लेंगे। उन्हें आभास नहीं था कि जयराम सरकार दो माह के भीतर ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह का सफल आयोजन करेगी। प्रदेश में 13,656 करोड़ के निवेश का शुभारंभ हो गया है और ढाई सौ निवेशक सामने आए हैं।
हेलीकाप्टर का समय हो गया: शाह
गृह मंत्री अमित शाह ने जैसे ही भाषण खत्म किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि हेलीकाप्टर की उड़ान का समय हो गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा, आप लोग समारोह को जारी रखें। ठीक चार बजे अमित शाह दिल्ली के लिए रवाना हो गए।