फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंडबाजा न बरात, दूल्हा-दुल्हन और परिवार के छह सदस्यों ने निभाईं शादी की रस्में

Tue, 04 May 2021 10:27 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, जोगिंद्रनगर (मंडी)
विज्ञापन
ल्हा-दुल्हन और परिवार के छह सदस्यों ने निर्भाईं शादी की रस्में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोविड के चलते शादी समारोह के लिए 20 लोगों की अनुमति है। लेकिन हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगिंद्रनगर के दो परिवारों ने दूल्हा-दुल्हन और परिवार के 6 सदस्यों के साथ ही शादी की रस्में निभाकर अन्य लोगों को एक संदेश दिया है। होशियारपुर में मंगलवार को संपन्न हुए शादी समारोह में न तो बैंड बजा न ही बराती पहुंचे।  दूल्हे और दुल्हन पक्ष के तीन-तीन सदस्यों ने कुछ ही घंटों में शादी की रस्में निभाकर सरकार की बंदिशों को दरकिनार करने वाले उन लापरवाह आयोजकों को संदेश दिया, जो अनावश्यक भीड़  एकत्रित कर कोरोना संक्रमण के फैलाव को बढ़ावा दे रहे हैं।

विज्ञापन


इस शादी समारोह में दोनों ही परिवारों के 20 सदस्यों का भी शामिल न होना इस बात का भी संदेश दे रहा है कि कोविड की बंदिशों पर अधिकांश लोग जागरूक हो चुके हैं और समारोह में फिजूलखर्ची पर रोक लगा रहे हैं। जोगिंद्रनगर की निचला गरोडू पंचायत के निवासी रूपेश सेन के बेटे गौरव मंडयाल की शादी पंजाब के श्रीमुक्तसर साहिब के निवासी इंद्रजीत की बेटी शीनम के साथ मंगलवार को होशियारपुर में संपन्न हुई है। दूल्हे के साथ परिवार के तीन सदस्य मंगलवार सुबह साढ़े पांच बजे घर से रवाना हुए। दोपहर बाद शादी की सभी रस्मों को पूरा कर देर रात दूल्हा-दुल्हन भी पहुंच गए। सादगी से संपन्न हुए इस शादी समारोह में दूल्हा पक्ष में पिता रूपेश सेन, उनकी बेटी ईशानी और उनके एक नजदीकी मित्र हरीश ही शामिल हुए। वहीं दुल्हन पक्ष की बात करें तो दुल्हन शीनम के साथ माता मीना, पिता इंद्रजीत और भाई संयम ने शादी की रस्मों को पूरा कर लाडली बेटी को विदा किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें