फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एचपीयू के पाठ्यक्रम में शामिल होगा ग्रीन एनर्जी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपति प्रो. महावीर ने बैठक में दी जानकारी
विज्ञापन

शोध में हो डाटा साइंस और एआई का हो उपयोग
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) के नवनियुक्त कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने पदभार संभालने के बाद पहली बार विश्वविद्यालय के शिक्षकों के साथ बैठक की।

प्रो. महावीर सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम में ग्रीन एनर्जी को शामिल किया जाएगा। इसके लिए विवि विस्तृत कार्य योजना तैयार करेगा। इससे छात्रों में ग्रीन एनर्जी को लेकर समझ विकसित होगी। इस बारे जल्द राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से बात करेंगे। उन्होंने शिक्षकों को विश्वविद्यालय के विकास और रैंकिंग में सुधार के लिए कार्य करने को प्रेरित किया। कहा कि हर शिक्षक को विवि में शोध कार्य करना होगा। विवि में शोध प्रोजेक्ट लाने के लिए प्रयास करें। बेहतरीन शोध करने वाले शिक्षकों को सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शोध कार्यों में डाटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) जैसे आधुनिक तकनीकों का उपयोग आज की आवश्यकता है। हिमाचल विवि और ब्रिटिश काउंसिल ऑफ रॉयल सोसायटी, जैपनीज काउंसिल ऑफ रॉयल सोसायटी, यूएसए रिसर्च सोसायटी के साथ शैक्षणिक गतिविधियों और शोध के आदान-प्रदान में सहयोग करेगा। उन्होंने कहा कि परीक्षा डयूटी पर जाने वाले शिक्षकों के भत्तों की अदायगी एक सप्ताह के भीतर की जाएगी। इस मौके पर विवि के प्रति कुलपति प्रो. राजिंद्र वर्मा, अधिष्ठाता अध्ययन आचार्य बीके शिवराम, कुलसचिव ज्ञान सागर नेगी, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. ममता मोक्टा, परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल, अधिष्ठाता महाविद्यालय विकास परिषद प्रो. एसएस नारटा मौजूद रहे।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें