उन्होंने कहा कि बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट ग्रेटर नोएडा में दर्ज करवाई है। हिमांशु ने जिस ट्रेवल एजेंसी से टिकट बुक करवाया था, उससे मिले पुख्ता सबूतों के आधार पर उन्हें बेटे के कसोल आने की जानकारी मिली।
कुल्लू में उन्होंने पुलिस थाना भुंतर में युवक गुमशुदगी की जानकारी दी। पुलिस को युवक के फोटो भी दिए हैं। उधर, हिमालयन एडवेंचर सर्च रेस्क्यू एंड इन्वेस्टिगेशन संस्था भी युवक की तलाश में जुटी है।
संस्था के चीफ रेस्क्यू ऑफिसर छापे राम नेगी ने कहा कि शुक्रवार को भी युवक की तलाश की गई, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। उधर, एएसपी कुल्लू राज कुमार चंदेल ने कहा कि पुलिस युवक की तलाश करने में जुटी है।