फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिकर्ण घूमने आया उत्तर प्रदेश का युवक पांच दिन से लापता

Fri, 22 Mar 2019 06:13 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मणिकर्ण (कुल्लू)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

मणिकर्ण घाटी की वादियों में घूमने आया यूपी का छात्र लापता हो गया है। वह अमिटी यूनिवर्सिटी ग्रेटर नोएडा में बीटेक कंप्यूटर साइंस तृतीय वर्ष का छात्र है। युवक पांच दिन से लापता है। उसके परिजन बेटे की तलाश में कुल्लू पहुंच गए हैं।

विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक वह अकेले यहां घूमने आया था। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा, सेक्टर 44, गांव छलैरा, जिला गौतम बुद्धनगर का हिमांशु रंजन (22) शनिवार को ट्रेवल एजेंसी के माध्यम से कसोल (मणिकर्ण) घूमने आया था और रविवार को कसोल पहुंचा।

जब परिजनों से उसका संपर्क नहीं हुआ तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। बताया जा रहा है कि हिमांशु की आखिरी लोकेशन कसोल में थी। बस चालकों से पूछताछ में भी यही पता चला कि वह कसोल आया था। हिमांशु के पिता एचके पांडे बीआरओ में तैनात हैं। वे इंफाल में सेवाएं दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज

उन्होंने कहा कि बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट ग्रेटर नोएडा में दर्ज करवाई है। हिमांशु ने जिस ट्रेवल एजेंसी से टिकट बुक करवाया था, उससे मिले पुख्ता सबूतों के आधार पर उन्हें बेटे के कसोल आने की जानकारी मिली।

कुल्लू में उन्होंने पुलिस थाना भुंतर में युवक गुमशुदगी की जानकारी दी। पुलिस को युवक के फोटो भी दिए हैं। उधर, हिमालयन एडवेंचर सर्च रेस्क्यू एंड इन्वेस्टिगेशन संस्था भी युवक की तलाश में जुटी है।

संस्था के चीफ रेस्क्यू ऑफिसर छापे राम नेगी ने कहा कि शुक्रवार को भी युवक की तलाश की गई, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। उधर, एएसपी कुल्लू राज कुमार चंदेल ने कहा कि पुलिस युवक की तलाश करने में जुटी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें