फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश और ओलों ने तोड़ी किसानों की कमर

Thu, 16 Apr 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में बुधवार शाम से वीरवार सुबह तक लगातार हुई बारिश और कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि ने किसानों-बागवानों की कमर तोड़ दी है। बारिश से जहां पक चुके गेहूं के खेत तरबतर हो गए हैं, वहीं ओलावृष्टि से सेब की फ्लावरिंग और गलगल, नींबू, आड़ू, प्लम, नाशपाती सहित अन्य फल झड़ गए हैं। तूफान से गेहूं की फसल खेतों में बिछ गई हैं।
विज्ञापन


किसानों को गेहूं की फसल काली पड़ने का भी डर सता है। प्रदेश की ऊंची चोटियों पर ही हल्का हिमपात हुआ है। बीते 24 घंटों में चंबा उपमंडल के भरमौर, मंडी के टिहरा, धर्मपुर और लडभड़ोल और सिरमौर जिले के चूड़धार, पच्छाद और पांवटा क्षेत्र में ओले गिरे हैं। यहां फसलों को अब तक 30 फीसदी तक नुकसान हो चुका है। बारिश और भूस्खलन के कारण हिंदुस्तान-तिब्बत मार्ग समेत प्रदेश की एक दर्जन से अधिक सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं।

कहां कितनी बारिश
हमीरपुर के भोरंज में सबसे ज्यादा 55 मिलीमीटर, बिझड़ी में 51, बलद्वाड़ा में 37, बरठीं में 33, पालमपुर में 32, नाहन में 31, सोलन में 29, जोगिंद्रनगर में 27, पंडोह में 26 और शिमला और पांवटा में 24 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है।
विज्ञापन


आज-कल मौसम साफ, परसों फिर खराब
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार शुक्रवार और शनिवार को मौसम साफ रहने के आसार हैं। शुक्र वार को मध्यम ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में गरज के साथ बारिश हो सकती है। 19 से 21 अप्रैल तक फिर से मौसम खराब रहेगा। 22 अप्रैल से फिर से मौसम शुष्क बना रहेगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें