फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस राज्य के ब्रांड एंबेसडर बनेंगे ग्रेट खली, सरकार ने दी मंजूरी

Sat, 23 Jun 2018 12:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी खजाने से नॉन शेड्यूल गेम डब्ल्यूडब्ल्यूई का आयोजन कराने जा रही हिमाचल सरकार ने ग्रेट खली को खेल एवं पर्यटन का ब्रांड एंबेसडर बनाने का फैसला लिया है। हिमाचल के सिरमौर जिले के दलीप राणा उर्फ ग्रेट खली को ब्रांड एंबेसडर बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने सैद्धांतिक स्वीकृति दे दी है।

विज्ञापन


नामी रेसलर खली भी इसके लिए सहमत हैं। मामले को अब 26 जून को प्रस्तावित कैबिनेट की बैठक में रखने की तैयारी है। इसे चार जुलाई को मंडी और 7 को सोलन में होने वाली रेसलिंग प्रतियोगिता पर आने वाले करीब साढ़े तीन करोड़ के खर्च को प्रदेश के खजाने से निकालने की कवायद के तौर पर भी देखा जा रहा है।

मंत्रिमंडल की बैठक में होगी चर्चा

अंतरराष्ट्रीय रेसलर ग्रेट खली के सहयोग से प्रदेश सरकार रेसलिंग करवाने जा रही है। डब्ल्यूडब्ल्यूई प्रदेश के शेड्यूल खेलों में शामिल नहीं है। मंत्रिमंडल की बैठक में प्रतियोगिता के लिए किस मद से बजट जारी होगा, प्रतियोगिता में क्या-क्या होगा, इन बिंदुओं पर भी चर्चा होगी।

वीरवार को ही खली शिमला सचिवालय में आए थे। यहां उन्होंने खेल विभाग के अधिकारियों से बैठक की। रेसलिंग के आयोजन के लिए प्रदेश स्पोर्ट्स काउंसिल को नोडल एजेंसी नियुक्त किया है।

यह काउंसिल अब रेसलिंग के दौरान कुछ शेड्यूल खेलों का आयोजन भी करेगी। प्रतियोगिता को हिमाचली रंग देने के लिए फूड फेस्टिवल होगा। हिमाचली उत्पादों की प्रदर्शनी लगेगी। हिमाचली लोक संस्कृति से भी लोग अवगत होंगे।
विज्ञापन

राखी सावंत मचाएगी धमाल

प्रतियोगिता के दौरान लोगों के मनोरंजन के लिए अभिनेत्री राखी सावंत और उर्वशी, अभिनेता मनोज तिवारी, पहाड़ी गायक दिलीप सिरमौरी रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।

दस हजार रुपये में मिलेगी टिकट- रेसलिंग देखने के लिए सबसे आगे वाली सीट की कीमत दस हजार रुपये रखी गई है। इन टिकटों को लेने वाले लोग खली और अन्य रेसलरों के साथ फोटो खिंचवा सकेंगे। इन्हें स्नैक्स और भोजन भी आयोजक मुहैया करवाएंगे।

14 विदेशी रेसलर लेंगे भाग- प्रतियोगिता में 14 विदेशी रेसलर भी भाग लेंगे। इनमें 10 पुरुष और चार महिलाएं होंगी। कमेंटेटर भी विदेश से बुलाए जाएंगे। खली से प्रशिक्षण ले रहे राजगढ़, मंडी और ऊना के 12 रेसलर भी प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें