फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में भूकंप के झटके, कई घरों में पड़ीं दरारें

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश में सोमवार दोपहर 2.43 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। दहशत में लोग घरों, दफ्तरों, दुकानों से खाली जगह की ओर दौड़े। अपनों की चिंता में लोग फोन कर एक दूसरे का हाल जानने लगे रहे। प्रदेश में कहीं भी जान-माल का कोई नुकसान नहीं है।
विज्ञापन


ऊना में एक-दो घरों में दरारें भी आई हैं। भूकंप के समय मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और मंत्री राज्य सचिवालय में ही मौजूद रहे हालांकि, कुछ कर्मचारी और अफसर बाहर की ओर दौड़े। कुल्लू में परिवहन मंत्री जीएस बाली और कर्ण सिंह पत्रकार वार्ता आधी छोड़ सर्किट हाउस से बाहर दौड़े।
Trending Videos
विज्ञापन

जान-माल की क्षति नहीं

कुल्लू अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों सहित तीमारदार भी अस्पताल से बाहर निकल आए। मैकलोडगंज स्थित दलाईलामा मंदिर में भी भूकंप के झटकों से मंदिर की खिड़कियां हिलने लगीं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार पूरे प्रदेश में भूकंप के झटके महसूस किए हैं। इसका सेंटर अफगानिस्तान में होने के चलते यहां ज्यादा प्रभाव नहीं देखा गया।

मनाली और लाहौल-स्पीति में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। लाहौल में कार्यालयों में अधिकारी-कर्मचारी भी भूकंप के झटकों से सहमकर बाहर निकल पड़े। एसडीएम मनाली ज्योति राणा ने बताया कि मनाली सहित समूची घाटी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। नुकसान की सूचना नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें