फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में आठवीं और नौवीं के छात्रों को मिलेंगे ग्रेस मार्क्स

Wed, 27 Mar 2019 09:24 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

आठवीं और नौवीं कक्षा के छात्रों को वार्षिक परीक्षा के संस्कृत विषय के पेपर में ग्रेस मार्क्स मिलेंगे। स्कूल शिक्षा बोर्ड ने दोनों कक्षाओं के छात्रों को ग्रेस मार्क्स देने के निर्देश दिए हैं। इससे सूबे के हजारों छात्रों को राहत मिलेगी।

विज्ञापन


वार्षिक परीक्षा के संस्कृत विषय के प्रश्न पत्र में दोनों कक्षा के संस्कृत विषय के प्रश्न पत्र की प्रिटिंग में कुछ गलती पाई गई है। इसको लेकर स्कूल शिक्षा बोर्ड को शिकायतें आई थीं, जिस पर बोर्ड ने संज्ञान लेते हुए ग्रेस मार्क्स देने का फैसला लिया है।

बोर्ड ने आठवीं कक्षा के छात्रों को एक-एक नंबर के तीन प्रश्नों के ग्रेस नंबर और नौवीं कक्षा के छात्रों को दो प्रश्न के दो ग्रेस नंबर देने की हिदायत दी है। बोर्ड ने सूबे के 10 जिलों के उपनिदेशकों को ग्रेस नंबर देने बारे सर्कुलर जारी किया है।
विज्ञापन


उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव हरीश गज्जू ने कहा कि अध्यक्ष डॉ सुरेश सोनी ने आठवीं के छात्रों को तीन और नौवीं के छात्रों को दो ग्रेस नंबर देने की मंजूरी दी है। उन्होंने कहा कि वार्षिक परीक्षा के संस्कृत विषय के प्रश्न पत्र में कुछ प्रिंटिंग के कारण त्रुटियां पाई गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें