फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लास्टिक के बदले देगी सरकारखाना या अन्य खाद्य पदार्थ देगी सरकार: जयराम

Thu, 17 Sep 2020 08:52 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गुरुवार को नालागढ़ में स्वच्छता कैफे का शिमला से ऑनलाइन उद्घाटन किया। इस कैफे का मुख्य आकर्षण मक्की की रोटी और सरसों का साग है। सीएम ने कहा कि पॉलिथीन एवं एकल प्रयोग प्लास्टिक उन्मूलन को सरकार ने बाय बैक पॉलिसी शुरू की है। स्वच्छता कैफे के भवन में ही ‘हिम ईरा’ दुकान भी खोली गई है। इसमें विभिन्न समूहों के तैयार उत्पाद व औषधीय पौधों, गिलोय, पुदीना, नीम की पत्तियों का पाउडर, खजूर के पौधों से झाड़ू, टोकरियां एवं घर की गेहूं से बना सीरा, दालें, मसाले, सब्जियां आदि उचित मूल्यों पर बेची जाएंगी। सीएम ने कहा कि जिला शिमला के कुफरी में भी स्वच्छता पार्क खोला जा रहा है। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए स्वच्छता कैफे खोलने के प्रस्तावों पर ग्रामीण विकास विभाग विचार कर रहा है।

विज्ञापन


ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि सरकार ने इस योजना की परिकल्पना राज्य को पॉलिथीन मुक्त और स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से की है। सचिव ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज डॉ. संदीप भटनागर ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। निदेशक ग्रामीण विकास ललित जैन ने कहा कि यह कैफे एक अनूठी प्रयोगात्मक पहल है, जिसे महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा संचालित किया जा रहा है। स्थानीय प्रधान इंदु वैद्य ने कहा कि गत वर्ष स्वयं सहायता समूहों ने मेलों, त्योहारों और सार्वजनिक मंचों में लगभग 40 हजार रुपये की अतिरिक्त आमदनी प्राप्त की। दून के विधायक परमजीत पम्मी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव जेसी शर्मा उपस्थित रहे। पूर्व विधायक केएल ठाकुर नालागढ़ में उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें