फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: अब छठी से दसवीं तक के बच्चों को भी पढ़ाएंगे प्रवक्ता, स्कूल शिक्षा निदेशालय ने जारी की अधिसूचना

Thu, 24 Jul 2025 04:37 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 प्रदेश विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने आरएंडपी नियमों और शिक्षा कोड के प्रावधानों को दोहराते हुए सभी सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि  प्रवक्ता (स्कूल न्यू) को कक्षा छठी से 12वीं तक पढ़ाने की जिम्मेदारी दी जाए।
विज्ञापन
शिक्षक(सांकेतिक) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अब प्रवक्ता (स्कूल न्यू) छठी से दसवीं तक की कक्षाओं को भी पढ़ाएंगे। स्कूल शिक्षा निदेशालय ने भर्ती एवं पदोन्नति नियमों का हवाला देते हुए वीरवार को इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी है। अभी तक प्रवक्ता स्कूल न्यू सिर्फ ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा को ही पढ़ा रहे थे। निदेशालय ने सभी स्कूल प्रिंसिपलों को निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करवाने की जिम्मेवारी सौंपी है।

विज्ञापन

 

निदेशालय ने आरएंडपी नियमों और शिक्षा कोड के प्रावधानों को दोहराते हुए सभी सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों को निर्देश जारी किए हैं कि प्रवक्ता (स्कूल न्यू) को कक्षा 6 से 12 तक पढ़ाने की जिम्मेदारी दी जाए। यह देखा गया है कि कई संस्थानों में इन प्रवक्ताओं को केवल कक्षा 11 और 12 की पढ़ाई तक सीमित कर दिया जाता है, जो न तो आरएंडपी नियमों के अनुसार है और न ही उनकी नियुक्ति की शर्तों के अनुरूप। आरएंडपी नियमों के अनुसार लेक्चरर (स्कूल न्यू) को कक्षा 11 और 12 में स्नातकोत्तर विषयों के साथ-साथ कक्षा 6 से 10 तक स्नातक स्तर के विषय पढ़ाने की पात्रता है। शिक्षा कोड के अनुसार विद्यालय के प्रधानाचार्य को यह अधिकार है कि वह संस्थागत आवश्यकताओं के अनुसार शिक्षण कार्य सौंपें।
विज्ञापन

नियमों का तुरंत प्रभाव से सख्ती से करें पालन
स्कूल शिक्षा निदेशक आशीष कोहली ने कहा कि प्रवक्ता (स्कूल न्यू) को निचली कक्षाओं में पढ़ाने की जिम्मेदारी देना न केवल प्रशासनिक रूप से वैध है, बल्कि यह स्कूलों की शैक्षणिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए आवश्यक भी है। निदेशालय ने सभी स्कूलों को यह निर्देश दिए हैं कि इन प्रावधानों को सक्रिय रूप से लागू करें और शिक्षण कार्यों में अनावश्यक विभाजन से बचें। निदेशालय ने सभी स्कूलों को तुरंत प्रभाव से इन नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें