फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Old Pension Scheme: पुरानी पेंशन बहाली के लिए ऊना में गरजे एनपीएस कर्मचारी, आधा घंटा एनएच जाम

Sun, 10 Jul 2022 07:43 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना

सार

कर्मचारी महासंघ के राज्य अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कहा कि अगर सरकार पुरानी पेंशन बहाल करती है तो वे उनका साथ देंगे, लेकिन अगर ऐसा नहीं हुआ तो उन्हें अन्य विकल्पों पर विचार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
पेंशन संकल्प रैली निकालते कर्मचारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऊना जिला मुख्यालय में एनपीएस कर्मचारियों ने रविवार को पुरानी पेंशन की बहाली के लिए पेंशन संकल्प रैली निकाली। रैली नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष विजय इंदौरिया के नेतृत्व में निकाली गई। इसमें जिले भर के लगभग 2,500 एनपीएस कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान एनएच आधा घंटे जाम रहा। 

विज्ञापन


इस मौके पर नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ के राज्य अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कहा कि अगर सरकार पुरानी पेंशन बहाल करती है तो वे उनका साथ देंगे, लेकिन अगर ऐसा नहीं हुआ तो उन्हें अन्य विकल्पों पर विचार करना पड़ेगा। इसके लिए सरकार जिम्मेवार होगी।

राजस्थान और छत्तीसगढ़ में पुरानी पेंशन स्कीम बहाल कर दी गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को प्रदेश में बिना देर किए मानसून सत्र से पहले पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा करनी चाहिए, नहीं तो फिर से प्रदेश के कर्मचारी शिमला में मानसून सत्र में सरकार के समक्ष बड़ी रैली परिवार सहित निकालेंगे। 
विज्ञापन


महासंघ के कांगड़ा जिलाध्यक्ष रजिंदर मन्हास, हमीरपुर के राकेश दीवान, बिलासपुर के राजेंद्र वर्धन, चंबा के सुनील जरियाल ने कहा कि हर विधानसभा क्षेत्र में 1,500 परिवार एनपीएस कर्मचारियों के हैं। सभी इस बार सिर्फ पुरानी पेंशन बहाली पर ही वोट कर विधायक चुनेंगे। 

चंडीगढ़-धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर निकाली रैली
रैली के दौरान कर्मचारियों में जोश देखने को मिला। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला और पुरुष कर्मचारियों ने चंडीगढ़-धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर रैली निकाली। यह रैली एमसी पार्क से लेकर गलुआ चौक तक निकाली गई। इसके बाद रैली शहर से होते हुए दोबारा एमसी पार्क में आकर खत्म हुई।

जोइया मामा मनदा नहीं के फिर लगे नारे
रैली कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन की बहाली के लिए जमकर नारेबाजी की। इस दौरान लाउडस्पीकर से जोइया मामा मनदा नहीं के भी नारे लगाए गए। रैली के चलते करीब आधा घंटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबा जाम लगा रहा और पुलिसकर्मी यातायात को सुचारु करने में कड़ी मशक्कत करते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें