फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर टिकी पौने दो लाख कर्मियों की निगाहें, सीएम कर सकते हैं बड़ी घोषणा

Wed, 15 Aug 2018 12:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर प्रदेश के पौने दो लाख कर्मचारियों की डीए किस्त के लिए उम्मीद टिकी है कि इस बार स्वतंत्रता दिवस पर मुलजिमों को डीए किस्त मिल पाएगी?

विज्ञापन


केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को गत जनवरी में डीए की दो फीसदी किस्त जारी कर दी है, परंतु प्रदेश के कर्मचारी अभी तक इस वित्तीय लाभ से वंचित रह गए हैं।

केंद्र के कर्मचारियों की अब डीए की दो फीसदी किस्त और जारी की जानी है। प्रदेश के कर्मचारियों को अब कुल चार फीसदी  डीए किस्त दी जानी है। प्रदेश सरकार पर राज्य के कर्मचारी  डीए किस्त पर टकटकी लगाए हैं।
विज्ञापन


कर्मचारियों को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कर्मचारियों के लंबित मसलों को लेकर कोई घोषणा जरूर करेंगे।   
इसके अलावा  प्रदेश के अनुबंध कर्मचारी भी अनुबंध अवधि घटाने की आस लगाए है।

वर्तमान कर्मचारियों की अनुबंध अवधि तीन साल है। अनुबंध कर्मचारी अब अनुबंध अवधि को घटाकर दो साल करने के लिए सरकार खासकर मुख्यमंत्री पर आस लगाए हैं। 
हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ तदर्थ समिति के प्रदेश संयोजक विनोद कुमार कहते हैं कि  महासंघ और अन्य किसी कर्मचारी संगठन ने मुख्यमंत्री ने  डीए किस्त देने का मामला नहीं उठाया है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि वर्तमान में कर्मचारियों को डीए 137 फीसदी दिया जा रहा है।  अब प्रदेश के कर्मचारियों के लिए चार फीसदी डीए किस्त देय है।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें