मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर प्रदेश के पौने दो लाख कर्मचारियों की डीए किस्त के लिए उम्मीद टिकी है कि इस बार स्वतंत्रता दिवस पर मुलजिमों को डीए किस्त मिल पाएगी?
केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को गत जनवरी में डीए की दो फीसदी किस्त जारी कर दी है, परंतु प्रदेश के कर्मचारी अभी तक इस वित्तीय लाभ से वंचित रह गए हैं।
केंद्र के कर्मचारियों की अब डीए की दो फीसदी किस्त और जारी की जानी है। प्रदेश के कर्मचारियों को अब कुल चार फीसदी डीए किस्त दी जानी है। प्रदेश सरकार पर राज्य के कर्मचारी डीए किस्त पर टकटकी लगाए हैं।
कर्मचारियों को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कर्मचारियों के लंबित मसलों को लेकर कोई घोषणा जरूर करेंगे।
इसके अलावा प्रदेश के अनुबंध कर्मचारी भी अनुबंध अवधि घटाने की आस लगाए है।
वर्तमान कर्मचारियों की अनुबंध अवधि तीन साल है। अनुबंध कर्मचारी अब अनुबंध अवधि को घटाकर दो साल करने के लिए सरकार खासकर मुख्यमंत्री पर आस लगाए हैं।
हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ तदर्थ समिति के प्रदेश संयोजक विनोद कुमार कहते हैं कि महासंघ और अन्य किसी कर्मचारी संगठन ने मुख्यमंत्री ने डीए किस्त देने का मामला नहीं उठाया है।
उनका कहना है कि वर्तमान में कर्मचारियों को डीए 137 फीसदी दिया जा रहा है। अब प्रदेश के कर्मचारियों के लिए चार फीसदी डीए किस्त देय है।