फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्द से तड़पती रही महिला, डॉक्टर साहब पीते रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
जब डाक्टर ही नशे में धुत हो जाए तो मरीजों की जिंदगी कौन बचाए? ऐसा ही मामला हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में देखने को मिला। यहां दर्द से तड़पती एक महिला को इलाज के लिए लाया गया तो डॉक्टर साहब नशे में टल्ली थे।
विज्ञापन


इतना ही नहीं, उनका मोबाइल हीटर में जल रहा था और डॉक्टर साहब को इसका कोई अता-पता नहीं था। इसके बाद लोगों ने किसी तरह महिला को कुल्लू अस्पताल के लिए रवाना किया, जहां उसका इलाज शुरू हुआ। पीड़ित महिला नात्थी देवी ने कहा कि सोमवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे उसे पीठ में अचानक दर्द उठा।

ग्रामीणों ने महिला को पहुंचाया कुल्लू

गांववालों ने उसे पीठ पर उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां पर नाइट शिफ्ट की नर्स ने डॉक्टर को सूचित किया। इसके बाद जब डॉक्टर नहीं आए तो उन्होंने देखा कि डॉक्टर नशे में धुत पड़ा था। उन्हें अपनी कोई खबर नहीं थी। नात्थी देवी ने बताया कि लोगों से पैसा मांग कर उसे कुल्लू पहुंचाया गया। वह पुंथल पंचायत के गांव चनाहल्दी की रहने वाली हैं। वह गरीब परिवार से संबंध रखती हैं।

इस मामले को लेकर डिप्टी सीएमओ डॉ. कमल कपूर ने बताया कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि इस मामले की छानबीन करने के साथ ही संबंधित बीएमओ से रिपोर्ट ली जाएगी। उधर, बीएमओ डॉ. लीना लाल ने बताया कि वह छुट्टी पर हैं। छानबीन कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मंडी में भी हुई थी कुछ ऐसी ही घटना

गौर हो कि प्रदेश में आए दिन ऐसी घटनाएं हो रही हैं लेकिन फिर भी सरकार इस पर स्वास्‍थ्य सेवाएं सुधारने में नकारा साबित हो रही है। 11 दिसंबर 2014 को मंडी जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र थुनाग में रिवार नियोजन शिविर के दौरान डॉक्टर महिला को बेहोश कर खुद सोने चला गया था। काफी देर तक महिला को बाहर नहीं लाया गया तब जाकर इसका खुलासा हुआ।

परिजन महिला को बेहोशी की हालत में ही बाहर ले आए। इस दौरान परिवार नियोजन कैंप के लिए जुटी भीड़ ने यहां भारी हंगामा कर दिया था। शिकायत के बाद पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। कैंप में कुल 87 केस आए थे। दो चरणों में यहां ऑपरेशन होने थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें